देश

राहुल गांधी बैठक में पहुंचे, तो भड़क गया सपा से निष्कासित विधायक, कर दिया…

रायबरेली के ऊंचाहार में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दिशा की बैठक में पहुंचे. इस दौरान उनका स्वागत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और एसपी यशवीर सिंह ने किया.

वहीं, दिशा की बैठक में यूपी सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश सिंह, सपा से निष्कासित विधायक मनोज पांडेय और विधायक अदिति सिंह भी शामिल होने पहुंची.

Rahul Gandhi के पहुंचने से बैठक का बहिष्कार

दिशा की बैठक शुरू होते ही ऊंचाहार से सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को लेकर निंदा प्रस्ताव रखा. साथ ही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा. हालांकि, राहुल गांधी के मना करते ही उन्होंने इसका विरोध करते हुए बैठक का बहिष्कार किया.

यह भी पढ़ें- बिहार में तेजस्वी के साथ कांग्रेस ने कर दिया बड़ा खेल, चुनाव से पहले ही सीएम उम्मीदवार को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

उन्होंने बैठक के बहिष्कार के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लगातार सर्वोच्च न्यायालय, इलेक्शन कमीशन जैसी देश की गरिमामयी संस्थाओं पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, जबकि जिस एजेंसी से राहुल गांधी ने वोटरों का सर्वे करवाया था, उस एजेंसी ने ही सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है.

राहुल गांधी ने क्या काम किया?

उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कौन-कौन से विकास कार्य किए हैं. इसका ब्योरा सार्वजनिक किया जाना चाहिए. उन्होंने दो टूक कहा कि पीएम का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इससे पहले बुधवार को इसी मुद्दे को लेकर योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भी राहुल गांधी का काफिला रोकने का प्रयास किया था. इसके साथ वह धरने पर भी बैठे थे. इसके बाद उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को एक पत्र भी लिखा था.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने रायबरेली दौरे के दूसरे दिन ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाया. उन्होंने कई लोगों की समस्याएं सुनी. इस दौरान एक दिव्यांग भाई की पीठ पर लदकर राहुल गांधी से मिलने पहुंचा. उसने सांसद से ट्राइसाइकिल मांगी. राहुल गांधी से जनता दरबार में मिलने के लिए व्यापारी संगठन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल भी पहुंचा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

PAK के हाथों में कटोरा, मुंह पर धौंस! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट से कांप उठेगा पाकिस्तान, क्यों हुआ कंगाल?

World Bank की रिपोर्ट के मुताबिक, MENAAP क्षेत्र में रोजाना 3 डॉलर से कम पर…

12 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: 11 या 12 अक्टूबर? जानिए कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र और किस दिन पड़ेगी अष्टमी

Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…

41 minutes ago

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

1 hour ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

1 hour ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

2 hours ago