Bharat Express DD Free Dish

Bigg Boss 19 Weekend ka Vaar: इस वीकेंड के वॉर में मिलेगा हंसी का डबल डोज, सलमान खान नहीं बल्कि ये 2 Jolly 18 साल बाद करेंगे बिग बॉस 19 को होस्ट, जानिए वजह

Bigg Boss 19 Weekend ka Vaar: बिग बॉस के फैंस इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान को मिस करने वाले हैं. सलमान जहां वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं, वहीं इस बार 2 एक्टर्स शो में ट्विस्ट लेकर आएंगे.

Bigg Boss 19 Weekend ka Vaar

Bigg Boss 19 Weekend ka Vaar: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. घरवालों को शो में नया कैप्टन भी मिल गया है. वहीं वीकेंड का वार को लेकर भी नई अपडेट्स सामने आई हैं. इस बार वीकेंड का वार को सलमना खान नहीं बल्कि18 साल बाद अरशद वारसी और अक्षय कुमार होस्ट करने वाले हैं. अरशद की वापसी से फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर अरशद वारसी और अक्षय कुमार इस शो को क्यों होस्ट करने जा रहे हैं?

क्यों अरशद वारसी और अक्षय कुमार करेंगे वीकेंड का वार को होस्ट?

बता दें सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसलिए वो वीकेंड एपिसोड होस्ट नहीं कर पाएंगे. ऐसे में सलमान अगले वीकेंड होस्ट के रूप में वापसी करेंगे. इसके अलावा, अरशद के साथ अक्षय कुमार भी 13 और 14 सितंबर को ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार एपिसोड के होस्ट के रूप में नजर आएंगे. दोनों एक्टर्स इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ के प्रमोशन में बिजी हैं. अरशद की बिग बॉस में वापसी इस रियलिटी शो के लिए एक नया मोड़ लेकर आएगी. अपने हांसी मजाक और बेबाक बयानों के लिए जाने जाने वाले अरशद से उम्मीद की जा रही है कि वो घर के अंदर हलचल मचा देंगे.

सीजन 18 में दर्शकों को हुई थी निराशा

अक्षय कुमार और सलमान खान बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले के लिए लगभग एक साथ आ ही गए थे. अपनी फिल्म स्काई फोर्स का प्रमोशन कर रहे अक्षय कुमार सेट पर पहुंच गए लेकिन सलमान किसी वजह से देर से पहुंचे थे इसलिए अक्षय और भाई जान एक साथ नहीं दिख सके. उस सीजन के विजेता करण वीर मेहरा थे और अक्षय को वीर पहरिया के साथ एलिमिनेशन राउंड के लिए बुलाया गया था.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 सेट पर Salman Khan की सुरक्षा हुई और भी कड़ी, रखा जाता है इन बातों का खास ध्यान

बिग बॉस 19 में कौन-कौन हुए नॉमिनेट?

बिग बॉस 19 में अब तक दो वीकेंड का वार हो चुका है और अब तक एक भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं हुआ है. वहीं इस बार के वीकेंड का वार में नॉमिनेटिड सदस्यों में से किसी एक का पत्ता कटने वाला है. इस बार घर से बेघर होने के लिए मृदुल तिवारी, अवेज दरबार, नगमा मिराजकर और नतालिया जानोसजेक नॉमिनेट है. इन चारों में से किसी एक का सफर वीकेंड का वार में खत्म हो जाएगा.

कब रिलीज होगी Jolly एलएलबी 3?

जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर कल यानी बुधवार को लॉन्च हो गया है. फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. वहीं बिग बॉस 19 हर रोज राज 9 बजे जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम होता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read