मनोरंजन

Gold Smuggling: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव बोलीं- दुबई में 6 फीट लंबे शख्स ने थमाए थे सोने के पैकेट, अदालत ने खारिज की जमानत याचिका

Gold Smuggling Case: कन्नड़ एक्‍ट्रेस रान्या राव की जमानत याचिका शुक्रवार को बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने खारिज कर दी. रान्या सोना तस्करी मामले में जेल में हैं, और इस मामले में उनका नाम सामने आने के बाद से पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है.

रान्या राव, जो कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और डीजीपी के. रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं, पर आरोप है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी के रैकेट में शामिल होकर, सोने की तस्करी करने की कोशिश की थी.

तान्‍या ने सोना तस्करी के सप्लायर का हुलिया बताया

कर्नाटक के गोल्ड स्मगलिंग केस में रान्या राव ने तस्करी के सप्लायर का विवरण जांच एजेंसियों को दिया है. अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें एक इंटरनेट कॉल आया था, जिसमें उन्हें दुबई एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति से मिलने को कहा गया था. रान्या ने बताया कि उन्हें दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 के गेट ए के डाइनिंग लाउंज में एक शख्स से मिलने का निर्देश दिया गया था.

अरब की पारंपरिक पोशाक में 6 फीट लंबा था तस्‍कर

इस व्यक्ति को रान्या ने अरब की पारंपरिक पोशाक या ‘कंदुरा’ पहने हुए बताया. वह आदमी करीब 6 फीट लंबा था, उसका रंग गेहुंआ था और वह अफ्रीकी-अमेरिकी लहजे में बात कर रहा था. रान्या राव ने बताया कि वह व्यक्ति उनसे मिलने के बाद, मोटे प्लास्टिक में लिपटे दो पैकेट दे गया, जिनमें सोना था. रान्या ने यह दावा किया कि यह उनकी पहली बार था, जब वह सोने की तस्करी में शामिल हुईं.

रान्या राव की जमानत याचिका का खारिज होना

बेंगलुरु की विशेष अदालत ने शुक्रवार को रान्या राव की जमानत याचिका को खारिज कर दिया. अदालत ने कहा कि रान्या के खिलाफ आरोप गंभीर हैं, और उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में रहना चाहिए. अदालत ने इस मामले में जांच की गंभीरता को देखते हुए, उनकी जमानत याचिका को अस्वीकार कर दिया.

जांच में DRI के अलावा CBI और ED शामिल

रान्या राव के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अलावा केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी जांच कर रहे हैं. गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने रान्या राव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था. वहीं, कर्नाटक सरकार ने रान्या के सौतेले पिता के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए थे, लेकिन बाद में यह आदेश वापस ले लिया गया.

रान्या राव के खिलाफ जारी जांच अब विभिन्न एजेंसियों द्वारा की जा रही है, और यह मामला अब राजनीतिक और कानूनी दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण हो गया है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago