Birthday Special: पंजाबी म्यूजिक की दुनिया में आज अगर किसी का नाम युवाओं की जुबान पर है तो वह हैं गुरु रंधावा. उनके गाने कत्ल, अजुल, सिर्रा, लाहौर और हाई रेटेड गबरू जैसे हिट ट्रैक आज की जनरेशन की पहली पसंद हैं.
गुरु रंधावा का असली नाम गुरशरणजोत सिंह रंधावा है. उनका जन्म 30 अगस्त 1991 को पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुआ. बचपन से ही उन्हें संगीत का शौक था. स्कूल में वे अक्सर सिंगिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया करते थे. करियर की शुरुआत उन्होंने स्टेज शो और शादियों में गाकर की. साल 2012 में पहला गाना सेम गर्ल रिलीज हुआ, जिसमें सिंगर अर्जुन के साथ उनकी जोड़ी बनी. हालांकि, यह गाना खास सफल नहीं रहा. 2013 में उनकी एल्बम पेज वन आई, लेकिन असली पहचान उन्हें 2015 में मिली.
2015 में रिलीज हुए गाने पटोला ने गुरु रंधावा को रातों-रात स्टार बना दिया। इस गाने में उनके साथ मशहूर रैपर बोहेमिया थे. कहा जाता है कि रैपर बोहेमिया ने ही उन्हें ‘गुरु’ नाम दिया था. सफलता का सिलसिला यहीं नहीं रुका. गुरु ने लाहौर, हाई रेटेड गबरू, सूट, बन जा रानी, मेड इन इंडिया, ईशारे तेरे, तेरे ते, स्लोली स्लोली और दारु वारगी जैसे चार्टबस्टर गाने दिए.
ये भी पढ़ें: क्या यही प्यार है? सोनाक्षी सिन्हा के प्यार में इतने बदल गए पति जहीर इकबाल, करने लगे भगवान गणेश की आरती
हाई रेटेड गबरू को 1.2 बिलियन से अधिक व्यूज मिले. कई गानों ने 500 मिलियन से ऊपर का आंकड़ा पार किया और आज भी शादियों और पार्टियों में गूंजते हैं. पंजाबी गानों की सफलता के बाद गुरु ने 2017 में बॉलीवुड डेब्यू किया. फिल्म हिंदी मीडियम का गाना सूट सूट करदा सुपरहिट रहा. इसके बाद उन्होंने तुम्हारी सुलु, सोनू के टीटू की स्वीटी, नवाबजादे और ब्लैकमेल जैसी फिल्मों में गाने गाए.
हाल ही में उनका गाना अजुल चर्चा में है. इस पर आरोप लगा कि इसमें स्कूली लड़कियों की छवि को गलत तरीके से दिखाया गया है. विवाद के बावजूद यह गाना युवाओं में काफी लोकप्रिय है और यूट्यूब पर इसे 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गुरु रंधावा आज सिर्फ एक सिंगर नहीं, बल्कि युवाओं के दिलों की धड़कन हैं. उनके गानों की बीट्स पर हर कोई झूमने को मजबूर हो जाता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…