Anant Singh Daughter Shivangi Wedding News: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है. पैतृक गांव नदवां में बुधवार को हो रही इस शादी के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं, जहां गुलाबी सजावट, हेलीपैड और 150 तरह के व्यंजनों से लेकर घुड़दौड़ प्रतियोगिता तक का आयोजन रखा गया है.
हालांकि, जश्न के इस माहौल में उस वक्त अचानक हलचल मच गई जब अनंत सिंह को चलती हुई घुड़दौड़ प्रतियोगिता को बीच में ही रोकना पड़ा. दूसरी तरफ, शादी के पंडाल में अचानक एक सांप निकलने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे एक युवक ने अपने हाथों से उठाकर बाहर फेंका.
अनंत सिंह की बेटी की शादी में निकला सांप, फिर लड़के ने जो किया… देखते रह जाएंगे आप!
#AnantSingh #BiharNews #WeddingViralVideo #SnakeViralVideo #ViralVideo #Bihar #WeddingNews #TrendingNews #BharatExpress https://t.co/yjHSWB4k5G
— Bharat Express (@BhaaratExpress) November 25, 2026
बुधवार दोपहर 2 बजे से नदवां गांव के मैदान में घुड़दौड़ शुरू हुई थी, जिसमें हिस्सा लेने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से करीब तीन दर्जन घोड़े और घुड़सवार पहुंचे थे. लेकिन मुकाबला देखने के लिए लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी और हालात बेकाबू होने लगे.
घुड़दौड़ देखने की होड़ में कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गए, जहां एक छोटी सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती थी.
ये भी पढ़ें: मेहंदी लगा के रखना…बिटिया की शादी से पहले अनंत सिंह की पत्नी ने यूं लगाए ठुमके, VIDEO वायरल
मैदान में क्रिकेट स्टेडियम जैसा नजारा था और भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी. सुरक्षा कारणों और किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए अनंत सिंह ने मुकाबला बीच में ही रुकवा दिया. अब इस घुड़दौड़ का फाइनल राउंड अगले दिन यानी गुरुवार को आयोजित होगा. इससे पहले दो-तीन दिन बारिश होने के कारण मैदान की मिट्टी गीली हो गई थी, जिसे गैस सिलेंडर लगाकर सुखाया गया और बालू डालकर रेस के लिए तैयार किया गया था.
अनंत सिंह ने पूरे बिहार को बिना कार्ड के न्योता दिया है. वीआईपी और आम लोगों के लिए एक ही मेन्यू में 150 तरह के व्यंजन और लाखों रसगुल्ले तैयार किए गए हैं. बता दें अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी पटना के बिहटा (कृष्णानगर) निवासी ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से हो रही है, जो कई वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं.
भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने हाल ही में पवन सिंह के नाम पर ऐसा रिएक्शन…
Post Office Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने डाक संचालन योजना…
Odisha News: भुवनेश्वर के नयापल्ली थाना क्षेत्र में शादी के बाद पहली बार ससुराल आए…
मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित आबू लेन होटल कांड के फरार आरोपी सलमान…
केंद्र सरकार ने निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरणों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए…
Dementia Early Symptoms: बार-बार चीजें भूलना, परिचित रास्तों पर भटकना और स्वभाव में बदलाव आना…