मनोरंजन

दिलजीत के कॉन्सर्ट में गाने सुनने नहीं, जेबें काटने पहुंचे थे! 10 हजार के गोल्ड पास लेकर आए दो चोर, 11 फोन के साथ गिरफ्तार

Diljit Dosanjh Concert Theft: पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित ‘AURA INDIA TOUR’ के दौरान दो लोगों पर दर्शकों के मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगा है. हैरानी की बात यह है कि दोनों आरोपी खुद कॉन्सर्ट देखने के लिए 5-5 हजार रुपये के गोल्ड पास खरीदकर पहुंचे थे. आरोप है कि शो के दौरान उन्होंने भीड़ का फायदा उठाकर कई लोगों के मोबाइल फोन चुरा लिए. पुलिस ने दोनों को कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद स्टेडियम से बाहर निकलते समय गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से कुल 11 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत 4.30 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है.

दिल्ली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 36 वर्षीय मोहम्मद असद मोहम्मद गुलजार और 24 वर्षीय अशरफ हुसैन नूर हुसैन इदरीसी के रूप में हुई है. दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं. पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इनमें एप्पल और सैमसंग जैसे प्रीमियम ब्रांड के फोन भी शामिल हैं. यह घटना शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान हुई. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को मोटेरा पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस को मिली थी मोबाइल चोरों के पहुंचने की सूचना

अहमदाबाद पुलिस की जोन-2 लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) को पहले ही सूचना मिल गई थी कि दिल्ली से कुछ लोग कॉन्सर्ट में मोबाइल चोरी करने के इरादे से पहुंचे हैं. इसके बाद पुलिस ने स्टेडियम और उसके आसपास के गेटों पर निगरानी बढ़ा दी. पुलिस के मुताबिक, सब-इंस्पेक्टर केडी पटेल और जोन-2 स्क्वाड के जवान स्टेडियम परिसर में गश्त कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि संदिग्ध कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद चोरी किए गए मोबाइल लेकर बाहर निकलने की कोशिश करेंगे. इसके बाद पुलिस टीम ने स्टेडियम के गेट के पास निगरानी पॉइंट बनाया.

कुछ देर बाद दो संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़ गए. तलाशी लेने पर उनके पास से 11 मोबाइल फोन बरामद हुए. पुलिस ने बताया कि दोनों को मौके पर पकड़कर आगे की कार्रवाई के लिए मोटेरा थाने भेज दिया गया.

पगड़ी बांधकर भीड़ में हुए शामिल

पुलिस की शुरुआती जांच में एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी भीड़ में आसानी से घुलने-मिलने के लिए सिर पर पगड़ी बांधकर कॉन्सर्ट में पहुंचे थे. उन्होंने आम दर्शकों की तरह 5-5 हजार रुपये के गोल्ड पास खरीदे थे. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों ने कॉन्सर्ट के दौरान कितने लोगों के मोबाइल चोरी किए और क्या वे पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहे हैं. इसके अलावा उनके किसी अन्य साथी के साथ होने की आशंका की भी जांच की जा रही है.

अब तक 8 लोगों ने दर्ज कराई शिकायत

मोटेरा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर आरवी विंची के अनुसार, अब तक कम से कम 8 लोगों ने मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है. बरामद 11 मोबाइल में से नौवें फोन के मालिक की भी पहचान कर ली गई है, जबकि बाकी दो मोबाइल के मालिकों ने अभी तक पुलिस से संपर्क नहीं किया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाना था. पुलिस उनकी कस्टडी लेकर पूछताछ करना चाहती है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने इस कॉन्सर्ट के अलावा अन्य आयोजनों में भी मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

दिसंबर में निपटा लें टैक्स के 11 जरूरी काम, ITR,GST की डेडलाइन चूकी तो लगेगा जुर्माना

December 2026 Tax Calendar: दिसंबर 2026 में TDS,TCS, एडवांस टैक्स, PF,ESI और GST रिटर्न से…

1 minute ago

भंवरी देवी: एक महिला की हिम्मत ने बदल दिया देश का कानून, आज भी याद किया जाता है उनका संघर्ष

राजस्थान के एक छोटे से गांव भातेरी की रहने वाली भंवरी देवी शायद कभी नहीं…

7 minutes ago

पूजा की तस्वीरों में चमकी अंगूठी और ‘वो मेरी हो गई’ वाला पोस्ट! हार्दिक पांड्या की लव लाइफ में फिर नया मोड़?

Hardik Pandya engagement: हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा के रिश्ते को लेकर सगाई की चर्चाएं…

17 minutes ago

पश्चिम बंगाल का नाम होगा ‘पश्चिम बंगा’, लेकिन नाम से ‘पश्चिम’ हटाने की मांग क्यों उठ रही है?

पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल…

22 minutes ago

महिलाओं को 40 हजार रुपया, 3 श्रेणियों में घोषणापत्र और सीट पर महाभारत! सपा के ऐलान से पहले यूपी की सियासत में भूचाल

UP Politics: समाजवादी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 26 नवंबर को 'जन-मन घोषणापत्र'…

35 minutes ago

राजस्थान के जल जीवन मिशन घोटाला मामले में कथित आरोपी और पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट…

47 minutes ago