मनोरंजन

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने कैलिफोर्निया से गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा दिए गए सटीक इनपुट के आधार पर की गई. हैरी बॉक्सर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग में ‘नंबर 3’ की हैसियत वाला माना जाता है, जो विदेश में बैठकर भारत में रंगदारी, हत्या और बॉलीवुड हस्तियों को धमकियां देने जैसे गंभीर अपराधों को संचालित कर रहा था.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नंबर-3 गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के इनपुट पर अमेरिका के कैलिफोर्निया से गिरफ्तार कर लिया गया है. हैरी बॉक्सर अमेरिका से गैंग की गतिविधियों को चला रहा था और उसने रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह, सलमान खान व अन्य हस्तियों को धमकियां व रंगदारी की मांग की थी. अब उसे भारत लाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

कैलिफोर्निया से हुआ गिरफ्तार, भारत प्रत्यर्पण की तैयारी

हैरी बॉक्सर लंबे समय से भारतीय एजेंसियों की रडार पर था. उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया जा चुका था. अमेरिकी एजेंसियों ने स्पेशल सेल के इनपुट पर कार्रवाई करते हुए उसे शुक्रवार रात कैलिफोर्निया में दबोचा. अब भारतीय एजेंसियां उसे भारत लाने की औपचारिक और कानूनी प्रक्रियाओं में जुट गई हैं. दिल्ली, मुंबई और हरियाणा पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी.

बॉलीवुड हस्तियों और निर्देशकों को दी थी धमकियां

हैरी बॉक्सर ने बॉलीवुड के कई बड़े नामों के लिए खौफ का माहौल बना रखा था. उसने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी. इसके अलावा, उसने अभिनेता रणवीर सिंह के मैनेजर को वॉयस मैसेज भेजकर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी. सलमान खान और कपिल शर्मा को धमकियां देने के मामले में भी उसका नाम सामने आया था.

विदेश से चल रहा था लॉरेंस गैंग का नेटवर्क

जांच एजेंसियों के अनुसार, हैरी बॉक्सर अमेरिका में रहकर गैंग के आपराधिक नेटवर्क को चला रहा था. उससे होने वाली पूछताछ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की फंडिंग, आगामी टारगेट और उनके काम करने के तरीकों को लेकर कई बड़े खुलासे होने की संभावना है.

हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया के बाद तीसरा बड़ा झटका

हैरी बॉक्सर से पहले अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को भी गिरफ्तार कर चुकी हैं. वे दोनों फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका में रह रहे थे. हैरी बॉक्सर की गिरफ्तारी को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी कूटनीतिक और रणनीतिक सफलता माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें-150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

16 minutes ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

27 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

36 minutes ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

1 hour ago