इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई (Ali Khamenei) की मौत की खबर ने हालात को और गंभीर बना दिया है. इस घटना के बाद न सिर्फ मिडिल ईस्ट में बल्कि भारत के कुछ हिस्सों में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिले हैं. कई सेलेब्स ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया न आने को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं.
टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा कर प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन किया. हिना ने एक बच्चे की तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सड़क पर टायर को डंडे से चलाते हुए भागता नजर आ रहा है. तस्वीर के साथ हिना ने लिखा कि जो लोग खुद कुछ ठीक से नहीं चला सकते, वे उस व्यक्ति पर सवाल उठा रहे हैं जो इतना बड़ा देश चला रहा है. उन्होंने इसे दुस्साहस और विडंबना बताया और अंत में “जय हिंद” लिखा. हिना ने यही पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की.
हिना के पति रॉकी जायसवाल ने भी उनकी पोस्ट को री-शेयर किया. उन्होंने लिखा कि देश के प्रति वफादारी सबसे पहले होनी चाहिए. उनका कहना था कि या तो उस देश से प्यार करो जहां रहते हो, या फिर वहां जाओ जिसे तुम प्यार करते हो. रॉकी ने अपनी पोस्ट में बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट पर भी निशाना साधा, जिन्होंने खामेनेई को मसीहा बताते हुए उनकी मौत पर दुख जताया था.
ये भी पढ़ें: ‘24.2.26’ की वो खास रात… रश्मिका ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- ‘मैं और विजय एक-दूसरे को सरप्राइज देना…’
हिना की पोस्ट पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली. कुछ लोगों ने देश और प्रधानमंत्री का समर्थन करने के लिए उनकी तारीफ की, तो कुछ ने उनकी आलोचना भी की. कुछ यूजर्स ने कहा कि हिना ने खामेनेई की मौत पर कोई संवेदना व्यक्त नहीं की, जबकि कुछ ने उन पर अपने धर्म को भूलने तक का आरोप लगाया. हालांकि हिना हमेशा से अपने विचार बेबाकी से रखती आई हैं और इस पोस्ट के जरिए उन्होंने साफ कर दिया कि वह देश और सरकार के साथ खड़ी हैं.
-भारत एक्सप्रेस
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…
Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…
गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…