Bharat Express DD Free Dish

‘24.2.26’ की वो खास रात… रश्मिका ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- ‘मैं और विजय एक-दूसरे को सरप्राइज देना…’

Rashmika-Vijay Sangeet Ceremony: रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा संग शादी के बाद संगीत सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखा.

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Sangeet Ceremony
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Rashmika-Vijay Sangeet Ceremony: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना ने गुरुवार (26 फरवरी) को उदयपुर में शादी की. उदयपुर की खूबसूरत वादियों और एक आलीशान रिजॉर्ट में इस कपल ने सात फेरे लिए. लेकिन अब रश्मिका (Rashmika Mandanna) ने अपने इंस्टग्राम पर संगीत नाइट से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर प्यार भरा मैसेज लिखा है. बता दें कि रश्मिका के पोस्ट के मुताबिक, संगीत सेरेमनी मंगलवार (24 फरवरी) को हुई थी.

‘विज्जू और मैं एक-दूसरे को सरप्राइज देना चाहते थे…’

रश्मिका मंदाना ने इंस्टग्राम पर संगीत सेरेमनी से जुड़ी शानदार और केमिस्ट्री भरी तस्वीरें शेयर की है. मंदाना ने कैप्शन में लिखा, “प्यार, खुशी के आंसू, हंसी, संगीत, गायन, जगमगाहट और हम सबने रात भर नाचते हुए बिताई. सचमुच वो अब तक की सबसे मजेदार रात थी!! विज्जू और मैं एक-दूसरे को सरप्राइज देना चाहते थे. परिवार वाले हमें सरप्राइज देना चाहते थे और अपने परिवार को इतनी आजादी से और इतने अच्छे से नाचते देखकर हम सब बेहद खुश और हैरान थे!”.

रश्मिका मंदाना ने आगे लिखा, “24.2.26! वो रात जब विजय और मैं अपने परिवार और दोस्तों के प्यार से घिरे हुए एक साथ नाचे!”.

दो परंपरा में हुई थी शादी

साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए. गुरुवार, 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर की खूबसूरत वादियों में स्थित एक भव्य रिजॉर्ट में दोनों ने सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को नया नाम दिया. यह शादी भले ही शाही अंदाज में हुई, लेकिन इसकी खूबसूरती सादगी और परंपराओं के अनूठे संगम में नजर आई.

सुबह की रस्में विजय के परिवार की परंपरा के अनुसार पूरी तरह तेलुगू रीति-रिवाजों से संपन्न हुईं. पारंपरिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया. वहीं, शाम का आयोजन रश्मिका की कोडावा (कुरुग) संस्कृति को समर्पित रहा, जहां खास पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ फेरे लिए गए और दोनों परिवारों ने मिलकर इस मिलन का जश्न मनाया.


ये भी पढ़ें: फार्महाउस में गैंगस्टर्स की महफिल और सपना चौधरी: ‘मुझे लगा अब गोली मार देंगे’, सपना चौधरी ने बताया खौफनाक किस्सा


‘Virosh की वेडिंग’

दिलचस्प बात यह है कि जब इस जोड़ी की पहली फिल्म रिलीज हुई थी, तभी फैंस ने प्यार से उन्हें ‘VIROSH’ नाम दिया था. अपने चाहने वालों के इसी स्नेह को सम्मान देते हुए विजय और रश्मिका ने अपनी शादी को आधिकारिक तौर पर ‘Virosh की वेडिंग’ नाम दिया, जो उनके रिश्ते और फैंस के साथ उनके खास जुड़ाव का प्रतीक बन गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read