कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो India’s Got Latent 2 के साथ एक बार फिर इंटरनेट पर गदर मचा रहा है. शो का हर एपिसोड सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता है लेकिन इसके लेटेस्ट एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. शो में आईं एक फीमेल कंटेस्टेंट साक्षी झा ने मर्दों को लेकर एक ऐसा विवादित बयान दे डाला जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर क्लास लग रही है.
इतना ही नहीं साक्षी इस सीजन की पहली ऐसी कंटेस्टेंट बन गई हैं जिन्हें सभी जजों ने मिलकर ‘0’ नंबर दिए हैं जबकि उन्होंने खुद को 8 नंबर दिए थे. आइए जानते हैं कि आखिर साक्षी ने ऐसा क्या कह दिया कि महफिल का मूड ही बिगड़ गया.
बिहार की रहने वाली साक्षी झा पेशे से एक टीचर और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं. जब वो ऑडिशन राउंड के लिए स्टेज पर आईं तो उन्होंने खुद को ‘मैन हेटर’ बताया. हद तो तब हो गई जब उन्होंने अपने लाइफ गोल में लिखा कि वो शादी के बाद पति को दारू पीकर मारना चाहती हैं.
जब समय रैना ने हैरान होकर उनसे पूछा कि क्या आप सच में पति को मारना चाहती हैं? तो साक्षी का जवाब था, “हां, मुझे सच में बेल्ट लेकर मारना है. यह मेरी फैंटेसी है कि लाइफ में कुछ रेड फ्लैग जैसा हो.” बात यहीं नहीं रुकी साक्षी ने यह दावा भी कर दिया कि वो सिर्फ आम मर्दों से ही नहीं बल्कि अपने पिता और भाई से भी नफरत करती हैं.
साक्षी की ये बातें सुनकर जज पैनल में बैठे समय रैना समेत बाकी पैनलिस्टों का सिर चकरा गया. किसी को भी उनका यह टैलेंट या मजाक जो भी इसको कहें, पसंद नहीं आया. नतीजा ये रहा कि सभी जजों ने उन्हें सीधे जीरो नंबर थमा दिए. इसके बाद जब समय रैना ने स्टूडियो में बैठी पब्लिक से पूछा कि वो साक्षी को क्या स्कोर देना चाहेंगे तो पूरी ऑडियंस ने एक सुर में चिल्लाकर कहा ‘Zero’.
ये भी पढ़ें- 3 Idiots और सोनम वांगचुक को लेकर क्या सच में झूठ बोल रहे हैं आमिर खान? 16 साल पुराना वीडियो देख भड़के लोग
इस एपिसोड का क्लिप वायरल होते ही इंटरनेट पर साक्षी झा को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है. इंस्टाग्राम पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग रखने वाली साक्षी की इस मानसिकता पर लोग भड़के हुए हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “ऐसे ही लोगों की वजह से आज समाज में असली फेमिनिज्म का नाम खराब हो रहा है. यह पूरी तरह से दिखावे और नफरत वाली मानसिकता है.” वहीं दूसरे यूजर्स का कहना है कि कूल दिखने के चक्कर में लोग टीवी पर आकर कुछ भी बकवास करने लगे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…