मनोरंजन

क्या फिर कानूनी पचड़े में फंसे Munawar Farooqui? शो‘हफ्ता वसूली’ के खिलाफ FIR दर्ज

Munawar Faruqui: इन दिनों कॉमेडियंस घबराए हुए हैं. हाल ही में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जो विवाद हुआ है, उसके बाद बाकी आर्टिस्ट्स भी मुसीबत में आ गए हैं. इस बीच अब बिग बॉस विजेता स्टैंड-अप कॉमेडियन ‘बिग बॉस’ विजेता मुनव्वर फारूकी के शो ‘हफ्ता वसूली’ के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है. मुनव्वर पर धार्मिक भावना के अपमान और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया गया है.

धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप

मुनव्वर फारूकी के खिलाफ एडवोकेट अमिता सचदेव ने शिकायत की मांग करते हुए नई दिल्ली पुलिस को ई-मेल भेजा है. सचदेव ने कॉमेडियन पर अश्लीलता फैलाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ सांस्कृतिक मूल्यों के उल्लंघन और समाज और युवा दिमाग को प्रदूषित करने के आरोप लगाए हैं.

इन धाराओं में फारूकी के खिलाफ FIR दर्ज

शिकायत पत्र की एक कॉपी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए एडवोकेट अमिता सचदेव ने लिखा, “ मुनव्वर फारूकी के खिलाफ मैंने शिकायत दर्ज कराई है. मैंने मुनव्वर के खिलाफ आधिकारिक तौर पर उनके शो ‘हफ्ता वसूली’ के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, जो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुआ, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 299 और 353 के साथ-साथ आईटी अधिनियम और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया गया है.”

यह भी पढ़ें: ‘छावा’ में विक्की कौशल के अभिनय को देख कुमार विश्वास ने बताया ‘अद्भुत’

ईमेल के माध्यम से भेजी गई है शिकायत

अमिता ने आगे लिखा, “ मुनव्वर पर अश्लीलता को बढ़ावा देने, कई धर्मों के अपमान करने, सांस्कृतिक मूल्यों का उल्लंघन करने और युवा पीढ़ी के साथ समाज को प्रदूषित करने का आरोप है.”उन्होंने आगे लिखा, “शिकायत ईमेल के माध्यम से भेजी गई है जिसकी हार्ड कॉपी सोमवार को स्पीड-पोस्ट की जाएगी. यदि कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तो मैं न्याय सुनिश्चित करने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा!”

इसे पहले भी गिरफ्तार हो चुके है मुनव्वर

बता दें, यह कोई पहली बार नहीं है, जब मुनव्वर का पाला विवाद से पड़ा है. इससे पहले बीते साल एक कॉमेडी शो के दौरान मुनव्वर फारूकी ने कोंकणी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर देश भर में आक्रोश देखने को मिला था. विवाद बढ़ते देख कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर लोगों से माफी मांगी थी. मुनव्वर ने साल 2022 में अभिनेत्री कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ में भाग लिया था और पहले सीजन के विजेता भी थे. इसके बाद मुनव्वर ने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ में पहुंचे और विजेता बने.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

5 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

20 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

59 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago