मनोरंजन

फैन के लिए सिक्योरिटी से भिड़ गए जॉन अब्राहम, वायरल वीडियो देख लोग बोले- यही है असली स्टार

John Abraham Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम पिछले दो दशकों से ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. अपनी दमदार फिल्मों, फिटनेस और सादगी भरे स्वभाव की वजह से उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है. यही कारण है कि आज भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है. हाल ही में बेंगलुरु में हुए एक इवेंट के दौरान जॉन का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है.

बाइक पर की शानदार एंट्री

21 जून को वर्ल्ड मोटरसाइकिल डे के मौके पर बेंगलुरु में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें जॉन अब्राहम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. बाइक के शौकीन जॉन ने इस इवेंट में मोटरसाइकिल पर एंट्री कर माहौल को और खास बना दिया. कार्यक्रम में मौजूद हजारों लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान अभिनेता ने मंच से लोगों को संबोधित किया और बाइक्स के प्रति अपने लगाव के बारे में भी बात की.

सिक्योरिटी घेरा तोड़कर स्टेज पर पहुंचा फैन

इवेंट के बीच एक ऐसा पल आया जिसने सभी को हैरान कर दिया. भीड़ में मौजूद एक फैन अचानक सुरक्षा व्यवस्था को पार करते हुए सीधे स्टेज पर पहुंच गया. वह जॉन अब्राहम से मिलने के लिए बेहद उत्साहित दिखाई दे रहा था. जैसे ही वह अभिनेता के करीब पहुंचा, सुरक्षा कर्मी तुरंत हरकत में आ गए और उसे पकड़कर मंच से नीचे ले जाने लगे.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जॉन अब्राहम ने पूरे घटनाक्रम पर तुरंत प्रतिक्रिया दी. उन्होंने फैन को जबरन हटाए जाने पर नाराजगी जताई और उसे सुरक्षा कर्मियों की पकड़ से निकालने की कोशिश की. कुछ देर के लिए मंच पर हलचल जरूर बढ़ गई, लेकिन जॉन ने स्थिति को संभालते हुए अपने प्रशंसक से मुलाकात की. अभिनेता के इस व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया.

सोशल मीडिया पर मिल रही मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जॉन अब्राहम की जमकर तारीफ हो रही है. कई यूजर्स उन्हें बड़े दिल वाला इंसान बता रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने अपने फैन की भावनाओं का सम्मान किया. वहीं कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को पब्लिसिटी स्टंट या पेड पीआर का हिस्सा भी बताया है. हालांकि इस तरह के दावों की कोई पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहों पर लगी ऑफिशियल मुहर! मां बनने वाली हैं मशहूर एक्ट्रेस सामंथा; डायरेक्टर ने किया महा-खुलासा

इन फिल्मों में नजर आएंगे जॉन

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम को आखिरी बार फिल्म ‘तेहरान’ में देखा गया था, जो पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी. फिल्म में उनके काम को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा था. आने वाले समय में वह रोहित शेट्टी के प्रोडक्शन में बन रही राकेश मारिया की बायोपिक में दिखाई देंगे.

इसके अलावा वह हर्षवर्धन राणे के साथ ‘फोर्स 3’ पर भी काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग फिलहाल जारी है. फैंस उनकी इन आगामी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

3 minutes ago

‘जजों ने खेले बैडमिंटन…’, CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करने वाले संजय राउत और निखिल वागले पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…

23 minutes ago

छुक-छुक कर पहाड़ों में बरसे नोट! दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन ने चंद दिनों में कमा डाले करोड़ों रुपये

Darjeeling Toy Train: दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों में चलने वाली छोटी सी टॉय ट्रेन ने…

25 minutes ago

‘अंबार नहीं लगाना है…’, सुप्रीम कोर्ट ने मामलों को टैग करने के ईडी के तरीके पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्यवाही जारी रखने और संपत्ति अटैच…

29 minutes ago

जियो की एंट्री से हिला शेयर बाजार! टाटा को पछाड़ रिलायंस बना नंबर-1 ग्रुप, अंबानी ने रचा इतिहास

Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…

44 minutes ago