देश

मानसून की दस्तक: 22 राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश, जानें आपके शहर का मौसम

Aaj Ka Mausam 23 June 2026: जून का आखिरी सप्ताह शुरू होने के बावजूद देश के कई हिस्सों में गर्मी और उमस से लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है. हालांकि अब मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर समेत 22 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

इन 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में बारिश और खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, केरल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा भी हो सकती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को फिलहाल तेज गर्मी और लू से राहत मिलने के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 23 से 26 जून के बीच मौसम सुहावना बना रह सकता है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. 23 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि, 26 जून के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

उत्तर भारत में मौसम का हाल

23 जून को उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. उत्तर प्रदेश के मेरठ, नोएडा, आगरा, मथुरा, कानपुर, झांसी, अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं बिहार के कई जिलों में भारी बारिश के साथ 50 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पटना में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

राजस्थान में भी कई इलाकों में बारिश और तेज आंधी का असर देखने को मिल सकता है. जयपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा और अलवर सहित कई जिलों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. जयपुर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. उधर, मध्य प्रदेश के इंदौर, रीवा, बेतूल, छिंदवाड़ा और देवास समेत कई क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

दक्षिण भारत में बढ़ेगी बारिश

दक्षिण भारत में बारिश का असर अब और बढ़ता नजर आ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 23 से 27 जून के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. तमिलनाडु के नीलगिरी, कोयंबटूर, थेनी, डिंडीगुल और शिवगंगा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. केरल और तेलंगाना के कई क्षेत्रों में भी बारिश की गतिविधियां तेज होने के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.


ये भी पढ़ें: Rashifal 23 June 2026: इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ और बड़ी खुशखबरी; जानें अपना भविष्यफल


वहीं, अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है. पश्चिम कमेंग, पूर्वी कमेंग, पापुम पारे, लोहित, नामसाई और अन्य इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है. खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी गई है. साथ ही किसानों और मछुआरों को मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखने और विभाग की सलाह का पालन करने को कहा गया है.

पूर्वोत्तर भारत में मौसम का मिजाज

पूर्वोत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने खासकर असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 28 जून तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई इलाकों में अच्छी वर्षा हो सकती है. वहीं 23 से 26 जून के बीच गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है, इसलिए लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान देने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

जियो की एंट्री से हिला शेयर बाजार! टाटा को पछाड़ रिलायंस बना नंबर-1 ग्रुप, अंबानी ने रचा इतिहास

Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…

1 minute ago

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

1 hour ago

कमाई में जोरदार उछाल! अदाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट बढ़ा, CEO अश्विनी गुप्ता ने गिनाए तरक्की के नए रास्ते

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…

1 hour ago

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब मेडिकल टेस्ट जरूरी? सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की बड़ी बातें

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…

1 hour ago