मनोरंजन

‘काला हिरण’ फिल्म पर बड़ा बवाल, प्रोड्यूसर ने कैमरे पर फाड़ा सलमान खान का लीगल नोटिस; देखें VIDEO

Salman Khan Kaala Hiran Controversy: इन दिनों बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान (Salman Khan) को लेकर एक नया विवाद सुर्खियां बटोर रहा है. काले हिरण का यह विवाद साल 1998 से सलमान खान के पीछे लगा हुआ है. लेकिन अब यह मामला कानून तक सीमित नहीं है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रख चुका है. यह नया मामला फिल्म ‘काला हिरण’ (Kaala Hiran movie) को लेकर है, जिस पर सलमान खान की लीगल टीम ने नोटिस जारी किया था. हालांकि, अब इस पर फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी का रिएक्शन सामने आया है.

‘काला हिरण’ फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान की लीगल टीम द्वारा भेजे गए नोटिस को फाड़कर फेंक दिया. इसी के साथ उन्होंने इसका वीडियो भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी किया है. अमित का दावा है कि जब से उन्होंने फिल्म बनाने का फैसला लिया है, तब से उन्हें जान से मारने की कई धमकियां मिली हैं.

कहा से शुरू हुआ विवाद?

यह विवाद तब शुरू हुआ जब सलमान खान की लीगल टीम की तरफ से ‘काला हिरण’ फिल्म के निर्माताओं को एक कानूनी नोटिस भेजा गया. इस नोटिस में कहा गया कि फिल्म से जुड़े किसी भी पोस्टर, टीजर या अन्य सामग्री को न तो जारी किया जाए और न ही रिलीज किया जाए.

प्रोड्यूसर ने लगाए गंभीर आरोप

प्रोड्यूसर अमित जानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर कर इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है. उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म की घोषणा के बाद से ही उन्हें लगातार फोन और मैसेज आ रहे हैं, जिनमें कुछ लोग खुद को सलमान खान के समर्थक बता रहे हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें डी-कंपनी से जुड़े होने का एक मैसेज भी मिला है, हालांकि उन्होंने साफ किया कि वह इसकी सच्चाई की पुष्टि नहीं कर सकते.

वीडियो में अमित जानी ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और कहा कि वह समझ नहीं पा रहे कि पहले लीगल नोटिस का जवाब दें या फिर मिल रही धमकियों से निपटें. उनके मुताबिक पिछले 36 घंटों में उन्हें कई धमकी भरे संदेश मिले हैं, जिनमें उन्हें मुंबई न आने की चेतावनी भी दी गई है.


ये भी पढ़ें: ‘मुझ पर भौंकना बंद करो’ हिना और पूजा के तानों पर शिल्पा शिंदे का पलटवार, कहा आज भी सबूत दिए तो दुनिया करेगी नफरत, देखें Video


कैमरा पर फाड़ा नोटिस

वीडियो में अमित जानी का गुस्सा साफ नजर आता है. उन्होंने कैमरे के सामने सलमान खान की लीगल टीम की तरफ से भेजे गए नोटिस की कॉपी फाड़ दी और कहा कि यही उनका आखिरी जवाब है. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि वह किसी भी दबाव या धमकी से डरने वाले नहीं हैं. उनका कहना था कि वे अपने प्रोजेक्ट पर काम जारी रखेंगे और पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago