Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘मुझ पर भौंकना बंद करो’ हिना और पूजा के तानों पर शिल्पा शिंदे का पलटवार, कहा आज भी सबूत दिए तो दुनिया करेगी नफरत, देखें Video

Shilpa Shinde Hina Khan Controversy: प्रोड्यूसर पर लगाए हैरेसमेंट के आरोपों को झूठा बताने के बाद शिल्पा शिंदे को हिना खान और पूजा बेदी ने खरी-खोटी सुनाई थी. अब शिल्पा ने वीडियो जारी कर हिना खान पर पलटवार करते हुए उन्हें गड़े मुर्दे न उखाड़ने और अपनी हद में रहने की चेतावनी दी है.

Shilpa Shinde Hina Khan Controversy

Shilpa Shinde Hina Khan Controversy: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) इन दिनों अपने एक चौंकाने वाले खुलासे को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. ‘भाभी जी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर लगाए गए हैरेसमेंट के आरोपों को ‘झूठा’ कबूल करने के बाद वह बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं. हिना खान और पूजा बेदी जैसे सितारों के तानों के बाद अब शिल्पा ने एक वीडियो जारी कर बिना नाम लिए हिना खान पर तीखा पलटवार किया है.

‘भाभी जी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर पर लगाए हैरेसमेंट के आरोपों को ‘झूठा’ कबूल करने के बाद शिल्पा शिंदे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं. हिना खान और पूजा बेदी द्वारा निशाना साधे जाने पर शिल्पा ने वीडियो जारी कर तीखा पलटवार किया है.

उन्होंने हिना खान को गड़े मुर्दे न उखाड़ने और ‘भौंकना बंद करने’ की चेतावनी देते हुए कहा कि वह आज भी ऐसे सबूत पेश कर सकती हैं जिससे दुनिया नफरत करने लगेगी. शिल्पा ने साफ किया कि वह सच बोलने के लिए किसी के बाप से नहीं डरतीं.

शिल्पा का खुलासा और विरोध

शिल्पा शिंदे ने पॉडकास्ट में माना कि ‘भाभी जी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर पर उन्होंने हैरेसमेंट के झूठे आरोप लगाए थे, क्योंकि तब वह सुसाइड के करीब थीं. इस सच के बाद उन्हें भारी नफरत झेलनी पड़ रही है. हिना खान और पूजा बेदी जैसी अभिनेत्रियों ने भी उन पर निशाना साधा.

सबूतों के साथ खुली चेतावनी

पलटवार करते हुए शिल्पा ने बिना नाम लिए हिना को दो टूक सुनाई, ‘चलती ट्रेन में मत चढ़िए, चोट लगेगी. पब्लिसिटी के लिए आपके पास अपनी बीमारियां और घर की दिक्कतें पहले से हैं. आप लोग फेमस हो, गड़े मुर्दे मत उखाड़िए.’ शिल्पा ने चेतावनी दी कि वह जिंदा हैं और आज भी ऐसे सबूत पेश कर सकती हैं जिससे लोगों को उस इंसान से नफरत हो जाएगी .

उन्होंने गुस्से में कहा, ‘जो सच आपको नहीं पता, उस पर भौंकना बंद कर दीजिए. अगर तब साथ दिया होता, तो आज यह नौबत नहीं आती.’

‘किसी के बाप से नहीं डरती’ (Shilpa Shinde harassment case)

महाभारत का हवाला देते हुए शिल्पा ने कहा कि वह दिल पर बोझ लेकर नहीं जी सकतीं, इसलिए उन्होंने एक लड़की के पिता और औरत के पति के लिए अपना झूठ स्वीकारा है. वह सच के लिए किसी के बाप से नहीं डरतीं और अकेले लड़ने को तैयार हैं.

यह भी पढ़ें:यमुना एक्सप्रेसवे पर ‘कंकाल’ बनी करोड़ों की जगुआर! रफ्तार के बीच अचानक उठी आग की लपटें, कूदकर बची ड्राइवर की जान

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital