मनोरंजन

Kareena Kapoor Khan ने शेयर की खूबसूरत वेकेशन तस्वीरें, बच्चों संग मस्ती करती दिखीं एक्ट्रेस, फैंस ने कहा ‘Queen’

Kareena Kapoor Khan Vacation: बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन करीना कपूर खान ने हाल ही में अपने वीकेंड का एक प्यारा सा अंदाज़ सोशल मीडिया पर शेयर किया, और फैंस के दिलों में अपनी जगह फिर से मजबूत कर दी. करीना की कुछ नई तस्वीरों में उनका पूरा वीकेंड कैप्चर किया गया है, धूप, बीच, रेत, सेल्फी और फैमिली टाइम, जिसमें सैफ अली खान और उनके बेटे तैमूर अली खान भी शामिल हैं.

तस्वीरों में करीना बीच पर बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं, एक फोटो में सैफ और तैमूर टेनिस खेलते दिख रहे हैं, तो दूसरी में तैमूर समुद्र में वॉटर स्नान का मजा लेते नजर आ रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, “Proof that weekends should last longer”. इस पोस्ट पर कैटरीना कैफ ने प्यार भरी आंखों के इमोजी डालकर Caption दिया.

फैंस भी अपनी तारीफों में पीछे नहीं रहे. एक यूजर ने लिखा, “The best smile the best selfies THE BEST KAREENA”, तो किसी ने करीना को ‘क्वीन’ तक कह दिया.

बच्चों की सुरक्षा का ध्यान

इन तस्वीरों में करीना ने बच्चों के चेहरे साफ नहीं दिखाए. हालांकि पहले करीना और सैफ अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह की पिक्चर्स मीडिया में आने पर खुले रहते थे. लेकिन कुछ समय पहले सैफ पर उनके बांद्रा वाले घर में चोरी की कोशिश के दौरान हमला हुआ, जिसके बाद दोनों ने पैपराजी से बच्चों की तस्वीरें ना क्लिक करने की गुजारिश की.

हाल ही में करीना ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट में बताया कि तैमूर को जब पैपराजी ने क्लिक करना बंद किया, तो वह थोड़ा नाराज भी हुआ. करीना ने बताया, “वो पूछता था क्यों रोक दिया?’ मैंने कहा, ‘क्योंकि तुम स्टार नहीं हो.’ वहीं छोटे बेटे जेह को अभी ये सब ज्यादा समझ नहीं आता.

ये भी पढ़ें- सलमान खान पाकिस्तान ने घोषित किया आतंकी, बलूचिस्तान पर दिये गए बयान पर शहबाज सरकार ने लिया फैसला

वर्क फ्रंट

काम की बात करें तो करीना को आखिरी बार फिल्म ‘सिंघम अगैन’ में देखा गया था, जिसमें अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ भी थे. वहीं सैफ अली खान ने हाल ही में फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ की शूटिंग की और अब वह प्रदीप देशान की अगली फिल्म ‘हाईवान’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाले हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

22 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago