मनोरंजन

‘कवन कसूर’ के ग्रैंड प्रीमियर के लिए पहुंचे CMD उपेन्द्र राय, बनारस एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Kawan Kasoor: भोजपुरी सिनेमा के लिए आज का दिन बेहद खास होने जा रहा है. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, बनारस टॉकीज और जयंत मीडिया के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आयोजित किया जा रहा है. इस खास मौके पर फिल्म से जुड़ी पूरी टीम और सिनेमा जगत के तमाम दिग्गज गाजीपुर पहुंच चुके हैं.

ग्रैंड प्रीमियर के लिए पहुंचे CMD उपेन्द्र राय

फिल्म के इस ग्रैंड प्रीमियर को और खास बनाने के लिए भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय खुद गाजीपुर पहुंच रहे हैं. इसके लिए वह बनारस एयरपोर्ट पर उतरे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान उनके साथ इलाके के तमाम जाने-माने जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, मीडियाकर्मी और बड़ी संख्या में फिल्म प्रेमी इस पल के गवाह बनने के लिए इकट्ठा हुए.

क्या है फिल्म की खासियत?

आज के दौर में जब अक्सर भोजपुरी फिल्मों की कहानी और फूहड़ता को लेकर सवाल उठते हैं तब ‘कवन कसूर’ एक साफ-सुथरी और सार्थक कोशिश के रूप में पर्दे पर आ रही है. फिल्म के मेकर्स का साफ कहना है कि इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों का भोजपुरी सिनेमा के प्रति नजरिया पूरी तरह बदल जाएगा और उनका इस पर भरोसा फिर से कायम होगा.

जाने-माने चेहरे आएंगे नजर

इस फिल्म के लेखन और निर्देशन की कमान भारत एक्सप्रेस के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय और शिवराज सिंह ने मिलकर संभाली है. वहीं रुद्र तिवारी, रजत तिवारी और वंदना राय इसके निर्माता हैं. फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है जिसमें राज सिंह, गुंजन पंत, सोनालिका, सुशील सिंह और ललितेश झा जैसे मंझे हुए कलाकार अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरते नजर आएंगे.

चूंकि गाजीपुर को भोजपुरी सिनेमा की जन्मभूमि माना जाता है इसलिए यहीं से इस फिल्म का सफर शुरू होना इसे और भी खास बनाता है. उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के साथ-साथ दर्शकों के दिलों पर भी गहरी छाप छोड़ेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

3 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

44 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

55 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago