देश

PK की हिट रणनीति: क्या हैं 10 कारण जिससे प्रशांत किशोर ने जीता बांकीपुर?

Prashant Kishor 10 Factor For Bankipur: बिहार की राजनीति में दशकों पुराने बने-बनाए ढर्रे और समीकरणों को ध्वस्त करते हुए पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा जाने से खाली हुई इस सीट पर, जो लंबे समय से भाजपा का अजेय गढ़ मानी जाती थी, प्रशांत किशोर ने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 वोटों से करारी शिकस्त दी.

इस चुनाव में प्रशांत किशोर को कुल 64,151 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 44,827 वोटों से ही संतोष करना पड़ा. हालांकि यह सिर्फ एक सीट का उपचुनाव था, लेकिन 30 जुलाई को हुए मतदान (35% से कम वोटिंग) के बाद आए इन नतीजों ने पूरी बिहार की राजनीति में नई चर्चा को जन्म दिया है. आइये जानें वो 10 कारण जिनसे प्रशांत किशोर में जीत हासिल की है.

ये भी पढ़ें: ‘न नेता, न दल!’ दतिया में कौन है वह एक मतदाता जिसने पोस्टल बैलेट से NOTA को वोट दिया?

1. हाइपर-लोकल प्रचार मॉडल

प्रशांत किशोर ने पारंपरिक बड़ी-बड़ी रैलियों और बड़े नेताओं के भाषणों की जगह ‘हाइपर-लोकल’ रणनीति अपनाई. उन्होंने नुक्कड़ सभाएं, डोर-टू-डोर कैंपेन और 100-150 लोगों की छोटी-छोटी बैठकों पर ध्यान केंद्रित किया. मोहल्लों में चाय की चौपालें चुनी गईं, जहाँ वे आम जनता से सीधे जुड़े, उनकी समस्याओं पर बात की और एक नया संवाद मॉडल खड़ा किया.

2. उपचुनाव को पूरे बिहार का रूप देना

प्रशांत किशोर बांकीपुर की जनता को यह समझाने में सफल रहे कि यह चुनाव केवल एक स्थानीय विधायक चुनने का नहीं है, बल्कि यह देश और प्रदेश को यह बताने का माध्यम है कि जनता किस तरह की राजनीति चाहती है. उन्होंने इसे सिर्फ एक बाय-इलेक्शन न बनाकर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यकाल और तेजस्वी यादव के नेता प्रतिपक्ष के रोल पर एक ‘प्रतीकात्मक राष्ट्रीय व प्रांतीय जनादेश’ में तब्दील कर दिया.

3. भाजपा की उहापोह का उल्टा दांव

भाजपा ने शुरुआत में अभिषेक बंटी सिन्हा को टिकट दिया था और उनके समर्थन में प्रचार भी शुरू हो गया था. लेकिन जब यह बात सामने आई कि उनके माता-पिता चारा घोटाले से जुड़े मामले में सजायाफ्ता हैं, तो आनन-फानन में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर उनका टिकट काट दिया गया और बेहद कम चर्चित नीरज कुमार सिन्हा को प्रत्याशी बनाया गया. चुनाव के बीच उम्मीदवार बदलने और एक हल्के चेहरे को उतारने से पार्टी कैडर व वोटरों के बीच भ्रम फैल गया और विपक्ष को हमलावर होने का मौका मिला.

4. भाजपा का अंदरूनी असंतोष

बांकीपुर कायस्थ बहुल और शिक्षित इलाका है, जहाँ से अजय आलोक जैसे वरिष्ठ नेता भी टिकट की दौड़ में थे. नए चेहरे को मौका देने से आंतरिक कलह तो बढ़ी ही, साथ ही भाजपा के कुछ नेताओं के इस अहंकार से कि “यहाँ से कोई भी खड़ा हो जाएगा तो जीत जाएगा”, आम वोटरों के स्वाभिमान को ठेस पहुंची. उन्हें लगा कि पार्टी उन्हें ‘टेकेन फॉर ग्रांटेड’ ले रही है. इसके अलावा, नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनके करीबी नेताओं द्वारा जमीन पर पर्याप्त पसीना न बहाने का खामियाजा भी पार्टी को उठाना पड़ा.

5. ‘जंतर-मंतर’ आंदोलन का फायदा

चुनाव प्रचार के दौरान ही दिल्ली में NEET पेपर लीक मामले और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र विरोध प्रदर्शन चरम पर था. 20 जुलाई को दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज और 25 जुलाई को ‘बिहार बंद’ की गूंज ने बांकीपुर के युवा वोटरों को काफी प्रभावित किया. प्रशांत किशोर युवाओं की बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों और सरकारी रवैये को मुख्य एजेंडा बनाने में सफल रहे, जिससे भारी एंटी-इंकंबेंसी बनी.

6. भरत तिवारी मामले में जन-आक्रोश

भोजपुर (शाहपुर) के 26 वर्षीय युवक भरत भूषण तिवारी की संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत ने पटना और आसपास के शिक्षित समाज की भावनाओं को झकझोर दिया था. न्यायिक आयोग के बाद भी कार्रवाई में देरी और बाद में एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी की सुस्त प्रक्रिया को लेकर लोगों में सरकार के प्रति काफी गुस्सा था. हालांकि भरत के परिजन प्रचार में नहीं आए, लेकिन इस मुद्दे ने प्रशासनिक रवैये पर सवाल खड़े किए.

7. सिर्फ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को निशाने पर लेना

प्रशांत किशोर ने चुनाव प्रचार के दौरान रणनीति के तहत भाजपा के पूर्व विधायक या राष्ट्रीय नेताओं पर व्यक्तिगत हमला करने के बजाय सिर्फ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपना मुख्य निशाना बनाया. बांकीपुर में जज, वकील, डॉक्टर और नौकरशाह जैसे शिक्षित समाज के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं. प्रशांत किशोर द्वारा सम्राट चौधरी के कामकाज और उन पर लगाए गए तीखे राजनीतिक आरोपों ने शिक्षित वोटरों में काफी असर डाला.

8. जातिगत समीकरण का संतुलन

मंचों से भले ही प्रशांत किशोर ‘जाति से परे’ राजनीति की बात करते रहे, लेकिन जन सुराज ने बांकीपुर के ईबीसी (EBC), यादव, मुस्लिम और अन्य सामाजिक तबकों के जातीय गणित का पूरा ख्याल रखा. 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार भर से चुनाव लड़ चुके जन सुराज के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने पटना में डेरा डाला और माइक्रो-लेवल पर बूथ मैनेजमेंट संभाला. उन्होंने अपने समर्थकों को मतदान केंद्रों तक पहुँचाना सुनिश्चित किया.

9. JDU की निष्क्रियता में कम वोटिंग का गणित

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद गठबंधन में ‘छोटे भाई’ की भूमिका में आ चुकी जेडीयू की चुनाव प्रचार में सक्रियता लगभग न के बराबर रही. भाजपा अकेली पड़ती दिखी. वहीं, महज 35% से कम हुए मतदान ने भाजपा के पारंपरिक वोट बैंक की बेरुखी को उजागर किया. भाजपा अपने समर्थकों को पोलिंग बूथ तक नहीं ला सकी, जिसका सीधा फायदा जन सुराज के संगठित वोट बैंक को मिला.

10. RJD का कमजोर प्रदर्शन

पिछले विधानसभा चुनावों में इस सीट पर दूसरे नंबर पर रहने वाली राष्ट्रीय जनता दल (RJD) इस बार तीसरे स्थान पर खिसक गई. राजद का चुनाव प्रचार बेहद सुस्त रहा और उसके पारंपरिक वोटर्स भी पूरी तरह एकजुट नहीं रह सके. राजद के पिछड़ने का सीधा फायदा जन सुराज को मिला, जिससे मुख्य मुकाबला भाजपा बनाम जन सुराज हो गया और एंटी-बीजेपी वोट एकमुश्त प्रशांत किशोर के पाले में चले गए.

ये भी पढ़ें: ‘पाकिस्तानी एजेंट हैं अभिजीत दीपके’, फैजान अंसारी के पास कौन से सबूत? बोले- तुरंत गिरफ्तार करो

अक्सर पूंछे जाने वाले सवाल

  1. प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव कैसे जीता? (How Prashant Kishor win the Bankipur by-election?)
  2. बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 का पूरा परिणाम (Prashant Kishor Bankipur Assembly by-election results 2026 explained)
  3. जन सुराज की जीत के पीछे क्या कारण रहे? (Prashant Kishor Jan Suraaj victory in Bankipur and its impact)
  4. सम्राट चौधरी बनाम प्रशांत किशोर सियासी मुकाबला (Prashant Kishor vs Samrat Choudhary political battle)
  5. नितिन नबीन और बीजेपी को बांकीपुर में कितना समर्थन मिला? (Prashant Kishor Bankipur by-election And Nitin Nabin)
  6. बिहार की राजनीति में जन सुराज नया विकल्प कैसे बना? (Prashant Kishor Jan Suraj In Biahr)
  7. बांकीपुर उपचुनाव वोटिंग प्रतिशत और चुनावी विश्लेषण (Prashant Kishor Bankipur Analysis)

क्या आगे काम आएगा बांकीपुर मॉडल? (Prashant Kishor Suraaj Bankipur Victory In Bankipur)

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के ये नतीजे सिर्फ़ एक सीट के हार-जीत के आंकड़े भर नहीं हैं, बल्कि ये बिहार की भावी राजनीति का एक नया संकेत हैं. प्रशांत किशोर की यह ऐतिहासिक जीत जन सुराज के लिए एक बड़े ‘राजनीतिक विकल्प’ के रूप में खुद को स्थापित करने की राह खोलती है. आने वाले विधानसभा चुनावों में बांकीपुर का यह ‘ग्राउंड मॉडल’ बिहार के भावी सियासी समीकरणों को किस दिशा में मोड़ेगा, इस पर अब पूरे देश की नजरें टिकी होंगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘जाते-जाते और विकराल रूप लेगा मानसून!’ दिल्ली से UP तक 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, जानें मौसम का हाल

IMD ने 16 सितंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत…

23 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: मिथुन और कन्या पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा! जानें सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगा किन राशियों का भाग्य?

16 सितंबर 2026 को चंद्रमा के वृश्चिक राशि में गोचर और ज्योतिषीय योगों के बीच…

1 hour ago

PM मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया, रैली में कवर होंगे 1,159 गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…

9 hours ago

संजू-अभिषेक का तूफानी गदर: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…

9 hours ago

समुद्र में फ्लेयर्स, हवा में घुसा ड्रोन! रूस की खतरनाक हरकतों पर अलर्ट मोड में NATO और यूरोपीय संघ

Russia Europe Tensions: रूस की ओर से यूरोप में लगातार हो रही 'उकसावे की कार्रवाइयों'…

9 hours ago