Khesari Lal Birthday: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) 15 मार्च को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर फैंस, दोस्त और कई सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं. लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) की एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.
दरअसल, आकांक्षा पुरी ने खेसारी लाल यादव के साथ कुछ बेहद करीब वाली तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. इन तस्वीरों में दोनों काफी कोजी अंदाज में नजर आए. कुछ फोटो में वे एक-दूसरे के बेहद करीब दिखे, जबकि एक तस्वीर में दोनों लिप-किस पोज में दिखाई दिए. तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं.
आकांक्षा पुरी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि खेसारी जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. भगवान उन्हें हमेशा स्वस्थ और खुश रखे. उन्होंने आगे लिखा कि खेसारी बेहद टैलेंटेड, एनरजेटिक और फिट इंसान हैं और हमेशा लोगों के दिलों पर राज करते रहें. पोस्ट के अंत में आकांक्षा ने कई किस वाले इमोजी भी लगाए. इस पोस्ट पर खेसारी ने भी कमेंट करते हुए उन्हें धन्यवाद कहा.
हालांकि इन तस्वीरों को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए. कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि किसी को-एक्टर को इस तरह से बर्थडे विश करना थोड़ा अजीब लगता है. वहीं कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि खेसारी जी की “आकांक्षा” जरूर पूरी होगी.
इसी बीच खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा यादव ने भी अपने पति को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने खेसारी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और ढेर सारा प्यार. इस पोस्ट पर खेसारी ने भी कमेंट करते हुए “लव यू मोर” लिखा.
ये भी पढ़ें: …तो 1 हफ्ते में आपकी स्मोकिंग छूट जाएगी! अरशद वारसी ने बताया सिगरेट की लत से छुटकारा पाने का सीक्रेट
हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोग इन दोनों पोस्ट को जोड़कर तरह-तरह की बातें करने लगे. कुछ यूजर्स ने कहा कि एक तरफ पत्नी को प्यार भरे मैसेज दिए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ किसी और के साथ इतनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर हो रही हैं. बता दें कि खेसारी और आकांक्षा की नजदीकियों को लेकर पहले भी चर्चाएं होती रही हैं. हालांकि दोनों कई बार साफ कर चुके हैं कि उनके बीच सिर्फ दोस्ती है और वे एक-दूसरे का सम्मान करते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…