Viral song
Kishore Kumar Song Viral: सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन सा पुराना कंटेंट अचानक वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. कभी कोई पुरानी फिल्म का सीन ट्रेंड बन जाता है तो कभी दशकों पुराना गाना नई पीढ़ी के बीच लोकप्रिय हो जाता है. इन दिनों ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के दिग्गज गायक किशोर कुमार के मशहूर गाने ‘मेरे महबूब कयामत होगी’ के साथ हो रहा है. 62 साल पुराने इस गाने का एक अंतरा ‘तेरी गलियों में मोहब्बत होगी’ इंस्टाग्राम रील्स पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इस पुराने गाने के दोबारा वायरल होने की शुरुआत एक सोशल मीडिया वीडियो से हुई. बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अभिनव बिष्ट ने जंतर-मंतर पर हुए NEET प्रोटेस्ट के दौरान अपने दोस्तों के साथ इस गाने पर एक रील बनाई थी. गंभीर माहौल के बीच बनाई गई इस रील ने लोगों का ध्यान खींचा और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया.
अभिनव की इस रील को लाखों लोगों ने देखा और इसके बाद बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसी गाने पर अपने वीडियो बनाना शुरू कर दिया. इस ट्रेंड ने देखते ही देखते इंटरनेट पर एक नई लहर पैदा कर दी.
गाने की बढ़ती लोकप्रियता के बीच बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस ट्रेंड में हिस्सा लिया. उन्होंने इस गाने पर रील बनाई, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली. उनके वीडियो के वायरल होने के बाद यह गाना और ज्यादा लोगों तक पहुंच गया.
हालांकि, इस गाने पर वीडियो बनाने का ट्रेंड नया नहीं है. सोशल मीडिया यूजर्स के बीच यह गाना पहले भी लोकप्रिय रह चुका है. साल 2018 में टिकटॉक के दौर में सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू और उनकी टीम 07 ने इसी गाने पर एक वीडियो बनाया था, जिसे काफी पसंद किया गया था.
उस समय इस वीडियो के ट्रांजिशन और अंदाज ने युवाओं के बीच खूब लोकप्रियता हासिल की थी. अब वर्षों बाद वही गाना एक बार फिर नई पीढ़ी के बीच चर्चा का विषय बन गया है. पुराने ट्रेंड को दोबारा वायरल होते देख फैजू ने भी अपनी पुरानी टीम के साथ इसी गाने पर नया वीडियो बनाया.
‘मेरे महबूब कयामत होगी’ साल 1964 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिस्टर एक्स इन बॉम्बे’ का गाना है. इसे किशोर कुमार ने अपनी दर्द भरी आवाज में गाया था और यह उस दौर के लोकप्रिय गीतों में शामिल रहा.
हालांकि, आज की पीढ़ी ने इस पुराने दर्द भरे गाने को अपने अंदाज में पेश कर दिया है. सोशल मीडिया ने साबित कर दिया कि अच्छे संगीत की उम्र नहीं होती. एक दौर का भावुक गीत आज Gen Z की रील्स का हिस्सा बनकर फिर से करोड़ों लोगों तक पहुंच रहा है.
भारत एक्सप्रेस
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…