Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Kishore Kumar Song Viral: 62 साल पुराने गाने ने मचाई धूम, Gen Z की रील्स पर छाया ‘मेरे महबूब कयामत होगी’

Viral Song: किशोर कुमार का 62 साल पुराना गाना ‘मेरे महबूब कयामत होगी’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. NEET प्रोटेस्ट की रील से शुरू हुआ ट्रेंड अब इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है, जिसमें अनुपम खेर और फैजू जैसे सितारे भी शामिल हुए.

Viral song

Viral song

Kishore Kumar Song Viral: सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन सा पुराना कंटेंट अचानक वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. कभी कोई पुरानी फिल्म का सीन ट्रेंड बन जाता है तो कभी दशकों पुराना गाना नई पीढ़ी के बीच लोकप्रिय हो जाता है. इन दिनों ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के दिग्गज गायक किशोर कुमार के मशहूर गाने ‘मेरे महबूब कयामत होगी’ के साथ हो रहा है. 62 साल पुराने इस गाने का एक अंतरा ‘तेरी गलियों में मोहब्बत होगी’ इंस्टाग्राम रील्स पर तेजी से वायरल हो रहा है.

NEET प्रोटेस्ट की रील से शुरू हुआ नया सफर

इस पुराने गाने के दोबारा वायरल होने की शुरुआत एक सोशल मीडिया वीडियो से हुई. बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अभिनव बिष्ट ने जंतर-मंतर पर हुए NEET प्रोटेस्ट के दौरान अपने दोस्तों के साथ इस गाने पर एक रील बनाई थी. गंभीर माहौल के बीच बनाई गई इस रील ने लोगों का ध्यान खींचा और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया.

अभिनव की इस रील को लाखों लोगों ने देखा और इसके बाद बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसी गाने पर अपने वीडियो बनाना शुरू कर दिया. इस ट्रेंड ने देखते ही देखते इंटरनेट पर एक नई लहर पैदा कर दी.

अनुपम खेर की रील ने बढ़ाई गाने की लोकप्रियता

गाने की बढ़ती लोकप्रियता के बीच बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस ट्रेंड में हिस्सा लिया. उन्होंने इस गाने पर रील बनाई, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली. उनके वीडियो के वायरल होने के बाद यह गाना और ज्यादा लोगों तक पहुंच गया.

फैजू के पुराने वीडियो से जुड़ी है इस ट्रेंड की कहानी

हालांकि, इस गाने पर वीडियो बनाने का ट्रेंड नया नहीं है. सोशल मीडिया यूजर्स के बीच यह गाना पहले भी लोकप्रिय रह चुका है. साल 2018 में टिकटॉक के दौर में सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू और उनकी टीम 07 ने इसी गाने पर एक वीडियो बनाया था, जिसे काफी पसंद किया गया था.

उस समय इस वीडियो के ट्रांजिशन और अंदाज ने युवाओं के बीच खूब लोकप्रियता हासिल की थी. अब वर्षों बाद वही गाना एक बार फिर नई पीढ़ी के बीच चर्चा का विषय बन गया है. पुराने ट्रेंड को दोबारा वायरल होते देख फैजू ने भी अपनी पुरानी टीम के साथ इसी गाने पर नया वीडियो बनाया.

1964 के गाने को Gen Z ने दिया नया अंदाज

‘मेरे महबूब कयामत होगी’ साल 1964 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिस्टर एक्स इन बॉम्बे’ का गाना है. इसे किशोर कुमार ने अपनी दर्द भरी आवाज में गाया था और यह उस दौर के लोकप्रिय गीतों में शामिल रहा.

हालांकि, आज की पीढ़ी ने इस पुराने दर्द भरे गाने को अपने अंदाज में पेश कर दिया है. सोशल मीडिया ने साबित कर दिया कि अच्छे संगीत की उम्र नहीं होती. एक दौर का भावुक गीत आज Gen Z की रील्स का हिस्सा बनकर फिर से करोड़ों लोगों तक पहुंच रहा है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital