मनोरंजन

Kylie Jenner: ‘काइली कॉस्मेटिक्स’ की मालकिन को जानिए, Instagram पर 300 मिलियन फॉलोअर्स वाली पहली सेलिब्रिटी, 10 साल की उम्र से TV पर छाईं

क्या आपने काइली जेनर (Kylie Jenner) का नाम सुना है? ये अमेरिकी मीडिया पर्सनैलिटी, सोशियलिट एवं बिजनेसवुमन हैं. उन्होंने 2007 से 2021 तक रियलिटी टेलीविज़न सीरीज़ कीपिंग अप विद द कार्दशियन में एक्टिंग की. वह कॉस्मेटिक कंपनी काइली कॉस्मेटिक्स की फाउंडर और ऑनर हैं.

जेनर इंस्टाग्राम पर चौथी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली शख्सियत हैं, और वो पहली ऐसी अमेरिकन गर्ल भी हैं जिनके इंस्टा पर 300 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स बने थे. हाल में ही उन्होंने 27वां जन्मदिन (Born August 10, 1997) मनाया, मगर उनकी वायरल होती तस्वीरें देखकर कई लोग उन्हें 30 साल की भी बताते हैं.

काइली क्रिस्टन जेनर, जिन्हें सामान्यत: काइली जेनर के नाम से भी जाना जाता है, वे जेनर-कार्दशियन फैमिली में सबसे छोटी बहन हैं. और, वे अपने माता-पिता की तीन संतानों में भी सबसे छोटी हैं. सबसे छोटी होने के बावजूद, काइली जेनर-कार्दशियन परिवार के सबसे धनी सदस्यों में से एक हैं.

करियर की शुरुआत

इनके परिवार के अधिकांश सदस्यों की अगर तुलना करें तो यह बताना आसान नहीं है कि उनकी जबरदस्त सफलता के लिए वास्तव में क्या या कौन जिम्मेदार है. उनकी समृद्ध और बेहतरीन परवरिश ने उन्हें अपने पेशे में आगे बढ़ने का मौका दिया. जेनर को कम उम्र में सेलिब्रिटी और लोकप्रियता से परिचित कराया गया था जिसका फायदा उन्हें मिलता गया और वो उसे उतनी ही अच्छी तरह से कॅश करती चलीं गयीं और काइली ने 2007 में 10 साल की उम्र में रियलिटी श्रृंखला “कीपिंग अप विद द कार्दशियन” से टेलीविजन पर अपनी शुरुआत कर चुकीं थीं.

इन फील्ड्स में बनाई पहचान

काइली क्रिस्टन जेनर ने अमेरिका में सबसे ज्यादा देखे गए टेलीविजन शो में काम किया. विभिन्न टीवी शो के साथ-साथ रियलिटी सीरीज “अमेरिकाज नेक्स्ट टॉप मॉडल”, “कॉर्टनी एंड किम टेक न्यूयॉर्क”, और “ख्लोए एंड लैमर” में उनके गेस्ट अपीयरेंस शामिल हैं. साथ ही उनको टेलीविजन व्यक्तित्व के रूप में अपने पूरे करियर में विभिन्न सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हुए, जैसे कि 2013 टीन च्वाइस अवार्ड्स, 2016 कैप्रिचो अवार्ड्स और 2019 स्ट्रीमी अवार्ड्स.

काइली कॉस्मेटिक्स की शुरूआत

वर्ष 2012 में काइली जेनर ने अपनी बड़ी बहन केंडल जेनर के साथ एक परिधान कंपनी “केंडल एंड काइली” शुरू की. हालांकि, उनका नाम सौंदर्य प्रसाधन कंपनी “काइली कॉस्मेटिक्स” के कारण अधिक चर्चित है. जिससे उन्हें लाखों डॉलर की कमाई होती है. वह इस कंपनी की मालिक हैं. उन्होंने 300 मिलियन फॉलोअर्स कमाने वाली पहली महिला बनकर इंस्टाग्राम पर रिकॉर्ड बनाया.

— भारत एक्सप्रेस

Pratyush Priyadarshi

Recent Posts

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

6 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

12 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

13 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

24 minutes ago

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

28 minutes ago

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

43 minutes ago