उत्तर प्रदेश

पूर्व सांसद एसटी हसन ने अखिलेश और मुलायम को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- कभी नहीं…

समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद और नेता एसटी हसन ने बड़ा बयान दिया है. एसटी हसन ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के दौरान उनसे कई दलों ने संपर्क किया था.

सपा नेता ने कहा, “लोकसभा का चुनाव संपन्न हो गया. हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो बातें कही थी, वो सही है. और वह जो बोलते हैं, उसे पूरा करते भी हैं.”

कई पार्टियों ने दिया ऑफर- हसन

उन्होंने दावा किया, “लोकसभा चुनाव के समय कई दलों ने मुझसे संपर्क कर दबाव बनाया था, लेकिन मेरा सपा से पुराना रिश्ता है. सपा मेरी मातृ पार्टी है और मैं पहले भी इसका हिस्सा था और आगे भी इसका हिस्सा ही रहूंगा. मुझे भले ही पार्टी से कुछ मिले या नहीं मिले.”

उनके मुझ पर बहुत एहसान हैं- एसटी हसन

पूर्व सांसद ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की तारीफ की. उन्होंने कहा, “मैं जानता हूं कि मेरे नेता अखिलेश यादव और दिवंगत मुलायम सिंह यादव से हमेशा प्यार मिला है. उन्होंने मेरा साथ दिया और नेताजी के कारण ही मैं राजनीति में आया. उनके मुझ पर बहुत एहसान है.”

यह भी पढ़ें- कांग्रेस पर भड़कीं मायावती…खरगे के इस दावे पर बोलीं- “बाबा साहेब को जाता है आरक्षण का पूरा श्रेय”

सपा ने नहीं दिया था टिकट

बता दें कि सपा नेता एसटी हसन 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मुरादाबाद से सांसद चुने गए थे. 2024 के चुनाव में सपा ने पहले उन्हें टिकट दिया था, लेकिन बाद में रुचि वीरा के नाम का ऐलान कर दिया. उस दौरान एसटी हसन ने सपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव-प्रचार नहीं किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

11 minutes ago

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

37 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

51 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

1 hour ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

2 hours ago