Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: एकता कपूर लेबे वक्स से अपने पॉपुलर टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं. क्यास लगाए जा रहे थे कि इस शो का दूसरा पार्ट जल्द टीवी पर दस्तक देने वाला है. वहीं अब शो के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है.
कुछ ही दिनों पहले शो की शूटिंग स्टार्ट होने की खबरे सामने आईं थी जिसके बाद सबके मन में सिर्फ एक ही सवाल था. क्या इस बार भी शो की कास्ट वही रहने वाली है जो शो के पहले पार्ट में थी? जिसके बाद इन सभी सवालों का जवाब दर्शको को मिल गया और साफ हो गया कि हां इस बार भी शो में वही कलाकार होंगे जा पहले पार्ट में थे.
अब फाइनली ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2’ की प्रीमियर डेट भी सामने आ गई है. इसके साथ शो के मेक्स ने ये भी साफ कर दिया है कि तुलसी विरानी उर्फ स्मृति ईरानी कब और किसतरह से शो में एंट्री लेने वाली हैं.
स्मृति ईरानी स्टारर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2’ का पहला ऑफिशियल प्रोमो जारी कर दिया गया है. जिसके साथ प्रिमियर डेट भी रिवील कर दी गई है.
स्टार प्लस और एकता कपूर की तरफ से इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया गया जिसके कैप्शन में लिखा है कि ये शो 29 जुलाई 2025 से शुरू होने जा रहा है. आप इस शो को स्टार प्लस पर रात 10.30 बजे देख सकेंगे.
शो के मेकर्स ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2’ का प्रोमो जारी करते हुए साथ में फैंस के लिए एक मैसेज भी शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “क्या आप अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं?.. 25 साल के बाद, तुलसी विरानी लौट रही है, एक नई कहानी के साथ!.. #क्यूंकीसासभीकभीबहुथी.. एक बार फिर तयार है हर घर का हिसा बनने.. क्या आप भी तैयार हो?”
ये भी पढ़ें- Panchayat 5: तैयार हो जाइए फुलेरा गांव के लोग वापस आ रहे हैं, अमेजन ने पंचायत के अगले सीजन का किया ऐलान
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…