Bharat Express DD Free Dish

25 साल बाद लौट रही है ‘तुलसी विरानी’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2’ के मेकर्स ने रिलीज किया शो का पहला प्रोमो, जानें कब होगा शुरू?

स्मृति ईरानी 25 साल बाद फिर से निभाएंगी तुलसी विरानी का रोल. ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2’ इस दिन से स्टार प्लस पर होगा ऑनएयर.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: एकता कपूर लेबे वक्स से अपने पॉपुलर टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं. क्यास लगाए जा रहे थे कि इस शो का दूसरा पार्ट जल्द टीवी पर दस्तक देने वाला है. वहीं अब शो के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है.

कुछ ही दिनों पहले शो की शूटिंग स्टार्ट होने की खबरे सामने आईं थी जिसके बाद सबके मन में सिर्फ एक ही सवाल था. क्या इस बार भी शो की कास्ट वही रहने वाली है जो शो के पहले पार्ट में थी? जिसके बाद इन सभी सवालों का जवाब दर्शको को मिल गया और साफ हो गया कि हां इस बार भी शो में वही कलाकार होंगे जा पहले पार्ट में थे.

अब फाइनली ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2’ की प्रीमियर डेट भी सामने आ गई है. इसके साथ शो के मेक्स ने ये भी साफ कर दिया है कि तुलसी विरानी उर्फ स्मृति ईरानी कब और किसतरह से शो में एंट्री लेने वाली हैं.

इस डेट को होगा शो का प्रीमियर

स्मृति ईरानी स्टारर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2’ का पहला ऑफिशियल प्रोमो जारी कर दिया गया है. जिसके साथ प्रिमियर डेट भी रिवील कर दी गई है.

स्टार प्लस और एकता कपूर की तरफ से इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया गया जिसके कैप्शन में लिखा है कि ये शो 29 जुलाई 2025 से शुरू होने जा रहा है. आप इस शो को स्टार प्लस पर रात 10.30 बजे देख सकेंगे.

मेकर्स ने जारी किया शो का पहला प्रोमो

शो के मेकर्स ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2’ का प्रोमो जारी करते हुए साथ में फैंस के लिए एक मैसेज भी शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “क्या आप अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं?.. 25 साल के बाद, तुलसी विरानी लौट रही है, एक नई कहानी के साथ!.. #क्यूंकीसासभीकभीबहुथी.. एक बार फिर तयार है हर घर का हिसा बनने.. क्या आप भी तैयार हो?”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)


ये भी पढ़ें- Panchayat 5: तैयार हो जाइए फुलेरा गांव के लोग वापस आ रहे हैं, अमेजन ने पंचायत के अगले सीजन का किया ऐलान


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read