Nitin Desai
Nitin Desai: आज 96वें अकैडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स 2024 का आयोजन हुआ. इस सेरेमनी में जहां हस्तियों को सम्मानित किया गया वहीं, इस मौके पर कुछ हस्तियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई. इस दौरान यहां भारतीय आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई को श्रद्धांजलि दी गई. नितिन ने बॉलीवुड में कई डायरेक्टर्स के साथ काम किया. इस लिस्ट में राजकुमार हिरानी, आशुतोष गोवारिकर और संजय लीला भंसाली जैसे जाने माने निर्देशक का नाम शामिल है.
हाल ही में हुए अकादमी अवॉर्ड्स में दुनियाभर के कलाकारों को सम्मानित किया गया. इस प्रतिष्ठित अवार्ड समरोह में ‘ओपनहाइमर’ और ‘बार्बी’ के नाम से सबसे ज्यादा पुरस्कार हुए.. इसी दौरान एक पल ऐसा भी आया, जब ऑस्कर अवार्ड 2424 में दिवंगत भारतीय निर्देशक को श्रद्धांजलि दी गई. आपको बता दें इस इवेंट में आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई को श्रद्धांजलि दी गई. सभी जानते हैं कि नितिन बेहद ही नामी निर्देशक रहे हैं. मेमोरियम सेगमेंट के दौरान नितिन को श्रद्धांजलि दी गई. ऐसा करने के लिए मंच पर एक वीडियो चलाया गया. इसी के जरिए नितिन देसाई को ट्रिब्यूट दिया गया. वीडियो में स्क्रीन पर कुछ समय तक उनकी तस्वीर भी दिखाई गई. जाहिर है यह ट्रिब्यूट उन्हें सिनेमा में उनके खास योगदान के लिए दिया गया.
आपको बता दें कि नितिन देसाई ने बड़ी-बड़ी फिल्मों के लिए काम किया है. फिल्म ‘जोधा अकबर’ और ‘लगान’ जैसी फिल्मों के लिए उनका काम सराहनीय रहा है. उन्होंने ‘लगान’ का सेट बनाया था.
योगी सरकार की पहल पर 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के अवसर पर उत्तर प्रदेश…
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…
दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…