देश

UP का MLC चुनाव हुआ दिलचस्प, ओपी राजभर ने अपने प्रत्याशी को उतारा मैदान में, जानें- किसे दिया टिकट

UP MLC Elections: उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की 13 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन है. इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है. माना जा रहा है कि राजभर के इस निर्णय के बाद यूपी में एमएलसी चुनाव और भी दिलचस्प हो गया है. बता दें कि बीते दिनों भाजपा ने इसके लिए सात उम्मीदवारों की घोषणा की थी तो वहीं सपा अपने तीन उम्मीदवारों का नाम घोषित किया था. तो वहीं रालोद, अपना दल ने भी अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी. इस तरह से इस चुनावी मैदान में अब कुल 13 प्रत्याशी हैं. हालांकि अभी तक ये कहा जा रहा था कि, चुनाव निर्विरोध हो सकता है. इसी के साथ ये भी कहा जा रहा था कि, अगर भाजपा या उसके समर्थित दलों ने एक और उम्मीदवार की घोषणा नहीं की तो मतदान की स्थिति नहीं आएगी.

बता दें कि, यूपी में विधान परिषद के लिए सुभासपा ने बिच्छेलाल राजभर को टिकट दिया है. भाजपा की ओर से सुभासपा को एमएलसी की एक सीट दी गई है. इस सीट पर सुभासपा ने अपने पुराने कार्यकर्ता को मौका दिया है. तो वहीं नामांकन की अंतिम दिन होने के नाते सोमवार को सुबह 11 बजे विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा और उसके सहयोगी दलों के प्रत्याशी विधान भवन में नामांकन करेंगे. खबरों के मुताबिक, बीजेपी के सात और उसके सहयोगी दलों-अपना दल (एस), रालोद और सुभासपा के एक-एक प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्री व राज्यमंत्रियों व भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रह सकते हैं.

ये भी पढ़ें-चुनावी बॉन्ड मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी SBI की अर्जी पर सुनवाई, जानें क्या है मामला

ये नेता नामांकन के लिए दाखिल करेंगे पर्चा

बीजेपी की ओर से वर्तमान एमएलसी विजय बहादुर पाठक के साथ ही डा. महेन्द्र कुमार सिंह व अशोक कटारिया के अतिरिक्त पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल व संतोष सिंह, झांसी के निवर्तमान महापौर रामतीरथ सिंघल तथा पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह नामांकन दाखिल करेंगे तो वहीं अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष व प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, रालोद के उम्मीदवार योगेश चौधरी और सुभासपा प्रत्याशी बिच्छेलाल राजभर भी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. इसके लिए भाजपा और उसके सहयोगी दलों के प्रत्याशियों को सुबह 10 बजे ही भाजपा प्रदेश कार्यालय बुला लिया गया है. कार्यालय से सभी नामांकन के लिए विधान भवन जाएंगे. बता दें कि, विधान परिषद की 13 सीटें 5 मई को रिक्त होने जा रही हैं. इसके लिए 21 मार्च को चुनाव होगा और शाम तक रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा. सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है. इसको लेकर विधान परिषद चुनाव के रिटर्निंग अफसर बृजभूषण दुबे ने मीडिया को जानकारी दी कि, चुनाव के लिए अभी तक कोई नामांकन नहीं हुआ है. नामांकन पत्रों की जांच 12 मार्च को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तारीख 14 मार्च रखी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

हिंदू ही नहीं, ईसाइयों पर भी जहालत…पाकिस्तान के ऐसे हैं हालात! ईशनिंदा के नाम पर घर-दुकान फूंक डाले

Pakistan Christian Attack: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखुपुरा जिले में ईशनिंदा के कथित आरोप…

1 second ago

दिल्ली में आज फिर ट्रैफिक जाम का झंझट: 30 जगहों पर रहेगा डायवर्जन; निकलने से पहले देख लें लिस्ट

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…

7 minutes ago

रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, हूतियों के खिलाफ जंग में शामिल होगा अमेरिका?

Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…

16 minutes ago

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

40 minutes ago