देश

हरियाणा में जबरदस्त रोड एक्सीडेंट, 6 की मौत समेत कई घायल; खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

Haryana Road Accident: हरियाणा के रेवाड़ी में बीती रात हुए (रविवार) भीषण सड़क हादसे में तरकीबन 6 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा 6 अन्य लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मरने वालों में 4 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं. मीडिया खबरों के मुताबिक, श्रद्धालु खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे. उस दौरान कार पंचर हो गया. जिसके बाद ड्राइवर ने इनोवा कार को सड़क किनारे खड़ा कर टायर बदल रहा था. कार में सवार लोग आसपास ही मौजूद थे. तभी दूसरी ओर से आ रही एक्सयूवी कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी. हादसा कितना भीषण था इसका का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि घटना के दौरान एक्सयूवी कार पूरी तरह पलट गई. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हदसा रेवाड़ी के खरखड़ा गांव के पास हुई.

एक्सयूवी में सवार 5 लोग हुए घायल

हादसे में जिस एक्सूवी ने खड़ी कार कार को टक्कर मारी, उसमें सवार सभी पांच लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्सयूवी में सवार लोग रेवाड़ी शहर के रेलवे कॉलोनी से भात भरकर अपने गांव खरखड़ा जा रहे थे.

जांच अधिकारी ने क्या बताया?

घटना के संबंध में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि रविवार (10 मार्च) की देर रात तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे एक इनोवा कार मसानी गांव से पास सड़क हादसे का शिकार हो गई. हादसे में जिन 6 लोगों की मौत हुई है वे गाजियाबाद (दिल्ली बॉर्डर) के पास एक सोसाइटी में रहते थे. जांच अधिकारी ने आगे बताया कि इस दुर्घटना में मृत सभी का शव, परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:  “दाल में कुछ काला है या पूरी दाल ही काली है?” SBI 26 दिन में भी चुनावी बॉन्ड पर नहीं दे सकी जानकारी, दानिश अली ने बताया ये कारण

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने दिल्ली में 1000 महिलाओं को सौंपे ड्रोन, कहा- मैंने महिला सशक्तिकरण की बात की तो कांग्रेस ने मजाक बनाया

Dipesh Thakur

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

6 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

7 hours ago