वायरल गर्ल मोनालिसा (फाइल फोटो)
प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान माला बेचने वाली एक लड़की की किस्मत ऐसी बदली कि वह अब सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं. अपनी खूबसूरत आंखों और सादगी भरी शख्सियत के कारण मोनालिसा लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहीं, जिससे उन्हें “महाकुंभ की वायरल गर्ल” के नाम से पहचान मिली. उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि अब वह फिल्मों में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं.
मोनालिसा इन दिनों एक्टिंग और ग्रूमिंग क्लासेस ले रही हैं और अपने टैलेंट को निखारने में जुटी हुई हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गाना गाती हुई नजर आ रही हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और उनके फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
मोनालिसा हाल ही में केरल में एक जूलरी ब्रांड के इवेंट में पहुंची थीं. वहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने 1999 में आई फिल्म ‘हिंदुस्तान की कसम’ के मशहूर गाने ‘जलवा जलवा’ की कुछ लाइने गाईं. इस दौरान उन्होंने रेड सूट पहना हुआ था और उनका मेकअप भी बेहद आकर्षक लग रहा था. उनके इस वीडियो को फैंस ने खूब पसंद किया और दिल वाले इमोजी के साथ प्यार बरसाया.
मोनालिसा के वीडियो पर फैंस ने तरह-तरह के कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा, “भारत में आपसे 100 गुना ज्यादा खूबसूरत लड़कियां हैं, लेकिन मैं जानना चाहता हूं कि आपको दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की किसने कहा?” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “तुम बहुत आगे जाओगी सिस्टर.” किसी ने उन्हें “सो क्यूट” कहा तो किसी ने “खूब सरस” लिखकर उनकी तारीफ की.
फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में लॉन्च करने का फैसला किया है. इसके लिए वह खुद मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर में मोनालिसा के घर पहुंचे और उनके पिता से अनुमति ली. इसके अलावा, मोनालिसा ने केरल में एक इवेंट में भी हिस्सा लिया था, जिसके लिए उन्होंने पहली बार हवाई यात्रा की.
महाकुंभ मेले में एक साधारण लड़की के रूप में पहचान बनाने वाली मोनालिसा अब फिल्मी दुनिया में अपनी नई शुरुआत के लिए तैयार हैं. उनकी कहानी इस बात का उदाहरण है कि किस्मत और मेहनत के मेल से जिंदगी कैसे बदल सकती है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह बड़े पर्दे पर क्या कमाल दिखाती हैं!
देखें वीडियो-
-भारत एक्सप्रेस
Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…
नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…
Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…
दीपावली पर्व पर शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूपी एफएसडीए ने 'शुद्ध…
न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 28 से 31 अक्टूबर…