मनोरंजन

‘Mahavatar Narsimha’ ने तोड़ा The Lion King का रिकॉर्ड, बनी भारत की नंबर 1 एनिमेटेड फिल्म, थिएटर में मचाया तहलका

Mahavatar Narsimha: पौराणिक कथा पर आधारित एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा Box Office पर लगातार धमाल मचा रही है. रिलीज के पहले दिन से ही इस फिल्म ने दर्शकों के दिल जीत लिए और हर गुजरते दिन के साथ नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है.

अब 17वें दिन के कलेक्शन के बाद इसने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है, भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म का खिताब.

अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 17वें दिन तक 19.24 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे इसका कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 165.14 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

इससे पहले यह रिकॉर्ड The Lion King के नाम था, जिसने भारत में करीब 158 करोड़ रुपये कमाए थे. अब महावतार नरसिम्हा ने न केवल उसे पछाड़ दिया, बल्कि एक नया मानक भी स्थापित कर दिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब तक 182 करोड़ रुपये जुटा चुकी है.

दर्शकों को खींच रही पौराणिक कहानी

25 जुलाई को रिलीज हुई महावतार नरसिम्हा के सामने इस समय सैयारा, सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 जैसी फिल्में चल रही हैं, लेकिन फिर भी यह दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफल रही है.

पौराणिक कहानी और शानदार एनीमेशन का मेल इसे परिवार के साथ देखने लायक बनाता है. हालांकि, 14 अगस्त को कुली और वॉर 2 जैसी बड़ी फिल्मों के आने से इसकी कमाई की रफ्तार पर असर पड़ सकता है, लेकिन तब तक इसके पास और रिकॉर्ड तोड़ने का समय है.

ये भी पढ़ें- Birthday Special: टीवी रिपोर्टर से मिस यूनिवर्स श्रीलंका तक…इस एक्ट्रेस ने ऐसे रखा बॉलीवुड में कदम, कई सितारों के साथ अफेयर की उड़ी अफवाहें

अब है पूरे ‘महावतार’ ब्रह्मांड की तैयारी

दिलचस्प बात यह है कि होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस ने हाल ही में इस एनिमेटेड फ्रैंचाइज़ी की आने वाली फिल्मों की घोषणा की है. इस सीरीज में भगवान विष्णु के दसों अवतारों पर अलग-अलग फिल्में बनाई जाएंगी. महावतार नरसिम्हा इस सफर की पहली कड़ी है. इसके बाद महावतार परशुराम 2027 में, महावतार रघुनंदन 2029 में, महावतार धावकादेश 2031 में, महावतार गोकुलानंद 2033 में, और दो भागों में बनने वाली महावतार कल्कि 2035 व 2037 में रिलीज होगी.

आपको बता दें कि इस फिल्म में आदित्य राज शर्मा, हरिप्रिया मट्टा और प्रियंका भंडारी ने अपनी आवाज और अभिनय से किरदारों को जीवंत कर दिया है. बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता से पता च रहा है कि भारतीय दर्शक एनिमेटेड फिल्मों में भी दमदार कहानियां को देखना काफी पसंद कर रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Facebook

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

46 seconds ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

10 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

15 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

29 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

32 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

55 minutes ago