देश

थाना सेक्टर-39 पुलिस व आर.आर.यू. चोरी करने वाले बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 2 बदमाश गोली लगने से घायल

दिनांक 09.08.2025 की रात्रि में थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा बख्तावरपुर अण्डरपास के सामने चेकिंग की जा रही थी, तभी सामने से 02 कार आती हुई दिखाई दी. पुलिस टीम द्वारा कारों को रोकने का इशारा किया गया तो कार सवार व्यक्तियों द्वारा अपनी-अपनी कारें पुलिस टीम को देखकर बख्तावरपुर अण्डरपास सर्विस रोड की तरफ मोड़ दी व अपनी कारों को सर्विस रोड़ पर भगाने का प्रयास करने लगे.

जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल

संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा कारों का पीछा किया गया तो हड़बड़ाहट में एक कार औरा बिना नम्बर प्लेट फुटओवर ब्रिज के सामने सर्विस रोड़ पर पेड़ से टकरा गई व कार सवार व्यक्ति कार से उतरते हुए अपने आपको पुलिस टीम से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने से नियत से फायर किया गया. आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में 02 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए जिनकी पहचान 1. आबिद पुत्र फतेह मोहम्मद निवासी ग्राम बझेडाकला, थाना कपूरपुर, हापुड़ वर्तमान पता आजाद एन्क्लेव, थाना ट्रोनिका सिटी, गाजियाबाद 2. फारूख पुत्र फराकत निवासी ग्राम बझेडाकला, थाना कपूरपुर, हापुड़ के रुप में हुई है.

छह साथी भी गिरफ्तार

घायल बदमाशों के कब्जे से 01-01 तमंचा मय 01-01 खोखा कारतूस बरामद किए गए है. पुलिस टीम द्वारा बदमाशों के अन्य 06 साथियों को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया जिनकी पहचान

1.फैजान पुत्र रियाज अहमद निवासी मोहम्मदपुर रूस्तमपुर, थाना बहादुरगढ़, हापुड़, वर्तमान पता आजाद एन्क्लेव, थाना ट्रोनिका सिटी, गाजियाबाद,
2.आयान पुत्र शहजाद निवासी ग्राम मण्डीसराय इमामबाडा, थाना हयातनगर, सम्भल
3.मुमताज पुत्र हरमान निवासी अगवानपुर, थाना किला परीक्षितगढ़, मेरठ, वर्तमान पता आजाद एन्क्लेव, थाना ट्रोनिका सिटी, गाजियाबाद
4. इस्तखार पुत्र रहमतुल्ला निवासी अगवानपुर, थाना किला परीक्षितगढ़, मेरठ, वर्तमान पता आजाद एन्क्लेव, थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद
5. मोहम्मद मोईन पुत्र शाहिद हुसैन निवासी मोहल्ला नायक सराय, अफजलगढ़, बिजनौर वर्तमान पता आजाद एन्क्लेव, थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद
6.मोहम्मद कैफ पुत्र मनोवर हुसैन निवासी पीतानेरी, थाना कोतवाली देहात, बिजनौर वर्तमान पता पूजा कॉलोनी, थाना ट्रोनिका सिटी, गाजियाबाद के रूप में हुई है.

ये भी पढ़ें: 45वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा से अयोध्या पहुंचे सरोजनीनगर के श्रद्धालु, विधायक Dr. Rajeshwar Singh करवा रहे हैं निःशुल्क यात्रा

आपराधिक इतिहास की जांच जारी

अभियुक्तों के कब्जे से 02 कार औरा, 04 आर.आर.यू., 02 टॉवर के केबल बण्डल व चोरी करने के उपकरण कटर, आरी इत्यादि बरामद किया गया है. पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा 01 आर.आर.यू. सेक्टर-100, सेंचुरी अपार्टमेंट के पास बने टॉवर से व अन्य 03 आर.आर.यू. दिल्ली, गुड़गांव, गाजियाबाद से चोरी करना बताया. अभियुक्त गण अन्य जनपद के रहने वाले है, जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है. घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है. अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Facebook

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

21 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

24 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

40 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

50 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

51 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

1 hour ago