मनोरंजन

मिर्जापुर का भौकाल बरकरार: बड़े पर्दे पर गूंजा ‘गुड्डू पंडित’ का नाम, 300 करोड़ क्लब से बस इतनी दूर

Mirzapur The Movie: ओटीटी पर तहलका मचाने के बाद अब बड़े पर्दे पर भी ‘मिर्जापुर- द मूवी’ का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्मों से है, लेकिन इसके बावजूद पंकज त्रिपाठी की यह क्राइम ड्रामा फिल्म हर दिन दुनियाभर में छप्परफाड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने अपनी रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं और इस दौरान इसकी रफ्तार ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है.

भारत में ताबड़तोड़ कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के अनुसार, पंकज त्रिपाठी और रवि किशन स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 3.75 करोड़ रुपये का शानदार सिंगल-डे कलेक्शन किया है. इसके साथ ही, भारत में इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 202.20 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है, जबकि ग्रॉस कमाई बढ़कर 242.14 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. फिल्म की यह सफलता साबित करती है कि दर्शकों के बीच ‘मिर्जापुर’ के किरदारों का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है.

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस और 300 करोड़ का सफर

फरहान अख्तर के बैनर तले बनी इस फिल्म ने केवल देश में ही नहीं, बल्कि ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता का परचम लहराया है. दो हफ्ते का सफर पूरा करते-करते फिल्म ने दुनिया भर में कुल 291.89 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. खास बात यह है कि वर्ल्डवाइड स्तर पर इस फिल्म ने एक दिन में 9 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन किया है. अब यह फिल्म प्रतिष्ठित 300 करोड़ क्लब में शामिल होने से महज कुछ ही कदम दूर है.

ये भी पढ़ें- ‘मुझे हिंदू होने पर शर्म आ रही थी’: स्वरा भास्कर ने राम जन्मभूमि फैसले को ठहराया गलत, लोग बोले- मुस्लिम पति को खुश करने के लिए दे रही बयान

विदेशी बाजारों में गदगद हुए मेकर्स

भले ही वर्ल्डवाइड कुल कमाई के मामले में यह फिल्म ‘हनुमान अंश’ से थोड़ी पीछे चल रही हो, लेकिन विदेशी (ओवरसीज) बाजारों में ‘मिर्जापुर- द मूवी’ ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया है. विदेशों में इस फिल्म ने अब तक 49.75 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई कर ली है, जबकि इसके मुकाबले विदेशी धरती पर ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन करीब 22 करोड़ रुपये ही रहा है. साफ़ है कि विदेशों में रह रहे भारतीय सिनेमा के प्रेमी ‘मिर्जापुर’ की इस फिल्मी दास्तां को बेहद पसंद कर रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago