मनोरंजन

Miss World 2025: थाईलैंड की Opal Suchata बनी मिस वर्ल्ड, टॉप 8 में जगह नहीं बना पाया भारत

Miss World 2025: तेलंगाना के हैदराबाद के हाइटेक्स प्रदर्शनी सेंटर में शनिवार को 72वें मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले का आयोजन हुआ. इसमें थाईलैंड की ओपल सुचाता मिस वर्ल्ड चुनी गईं. भारत की नंदिनी गुप्ता फिनाले के टॉप-8 में जगह नहीं बना सकीं.

टॉप-8 में जगह नहीं बना पाया भारत

फिनाले का आगाज टॉप-40 कंटेस्टेंट्स की कल्चरल रैंप वॉक के साथ हुआ. टॉप-40 ने डिजाइनर अर्चना कोचर की ट्रेडिशनल ड्रेसेस में रैंप वॉक किया. इस दौरान भारत की नंदिनी गुप्ता शो-स्टॉपर रहीं. इसके बाद टॉप-20 की घोषणा हुई, जिसमें नंदिनी भी पहुंचने में कामयाब रहीं. हालांकि, टॉप-8 की रेस से उन्हें बाहर होना पड़ा और भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा.

थाईलैंड की ओपल सुचाता बनी मिस वर्ल्ड

मिस वर्ल्ड मुकाबले के टॉप-8 में थाईलैंड, फिलीपींस, पोलैंड, यूक्रेन, नामीबिया, एथियोपिया, ब्राजील और मार्टिनिक पहुंचे. वहीं, इसके बाद थाईलैंड की ओपल सुचाता, एथियोपिया की हासेट डेरेज, मार्टिनिक की ओरेली जो और पोलैंड की माजा क्लाज्दा ने टॉप-4 में जगह बनाई. थाईलैंड की ओपल सुचाता 72वें मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले अपने नाम किया और मिस वर्ल्ड चुनी गईं. एथियोपिया की हासेट डेरेज फर्स्ट रनर अप रहीं.

ये भी पढ़ें: Taylor Swift ने अपने पहले 6 एल्बम्स के मास्टर्स हासिल किए, ‘Reputation’ फिर से iTunes पर नंबर-1

कौन है ओपल सुचाता?

ओपल सुचाता का जन्म 20 सितंबर 2003 में थाईलैंड में हुआ था. ये थाई मॉजल और ब्यूटी पेजेंट टाइटहोल्डर भी रह चुकी हैं. मिस वर्ल्ड बनने वाला यी पहली थाई महिला है. जिन्होंने अपने देश के लिए ये क्राउन जीता. इससे पहले ये मिस यूनिवर्स थाईलैंड 2024 भी रह चुकी है. साथ ही सुचाता ने मिस यूनिवर्स 2024 में भी पार्टिसिपेट किया था. थाईलैंज को रिप्रिजेंट किया था. ये थर्ड रनरअप रही थीं. इनका परिवार प्राइवेट बिजनेस चलाता है. उन्होंने Kajonkiestsuksa स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है.

मिस वर्ल्ड के सबसे ज्यादा खिताब भारत ने किए अपने नाम

उल्लेखनीय है कि 72 साल के इतिहास में मिस वर्ल्ड के सबसे ज्यादा खिताब भारत ने अपने नाम किए हैं. रीता फारिया मिस वर्ल्ड जीतने वाली पहली भारतीय थीं. उनके बाद ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, युक्ता मुखी, डायना हेडन और मानुषी छिल्लर भी मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं.

कौन हैं नंदिनी गुप्ता

मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं नंदिनी गुप्ता का जन्म 13 सितंबर 2003 को राजस्थान के कोटा शहर में हुआ था. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोटा के सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की. वर्तमान में वह मुंबई स्थित लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं. साल 2023 में उन्होंने पहले फेमिना मिस राजस्थान का खिताब जीता. इसी साल उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का ताज भी अपने नाम किया था.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

17 seconds ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

12 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

26 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

34 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

36 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

38 minutes ago