देश

PM Modi समेत नेताओं ने दी केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने रविवार को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मनसुख मांडविया भारत को खेल जगत में महाशक्ति बनाने और हमारे युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में पूरी ऊर्जा से काम कर रहे हैं.

हमारे श्रमिकों के कल्याण के लिए उनके प्रयास भी उतने ही सराहनीय हैं, जो आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं. ईश्वर करे कि वे दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जिएं.“

मैं आपके निरंतर मार्गदर्शन के लिए आभारी हूं: मनसुख मांडविया

पीएम मोदी से मिली शुभकामनाओं पर केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा, “पीएम मोदी आपकी हार्दिक शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद. मैं आपके निरंतर मार्गदर्शन के लिए आभारी हूं. आप हमारे लिए हर दिन कड़ी मेहनत करने और देश के विकास और कल्याण में योगदान देने के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं.“

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. भगवान सोमनाथ से प्रार्थना है कि आपको स्वस्थ, सुदीर्घ एवं सुयश पूर्ण जीवन की प्राप्ति हो.“

‘संडे ऑन साइकिल’ पहल अब एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुकी है

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम की कृपा आप पर सदैव बनी रहे, आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, आपके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.“

दूसरी ओर रविवार को केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने कार्यक्रम में कहा, “पिछले 24 रविवार से फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयास के तहत नियमित साइकिलिंग का आयोजन किया गया है. ‘संडे ऑन साइकिल’ पहल अब एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुकी है. पीएम मोदी ने फिट इंडिया का मंत्र दिया और देश के युवाओं ने उसे साकार किया है.”


ये भी पढ़ें: “जेल में रहते हुए बाप बन गया आतंकी जकीउर रहमान लखवी”, अल्जीरिया में ओवैसी ने पाकिस्तान को कर दिया बेनकाब


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों से कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

2 minutes ago

फिल्मी स्टाइल या अतिरेक? स्कूटर स्टंट कर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, आगे जो हुआ देख दंग रह गए लोग

मॉस्को में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए बेहद अनोखे अंदाज में…

20 minutes ago

GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार

GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…

34 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका से अलग हुए जस्टिस जॉयमाल्या बागची

नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…

35 minutes ago

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

47 minutes ago