सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले के मुख्य आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम मोहम्मद शहजाद है. आरोपी को ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट के पास स्थित एक लेबर कैंप के झाड़ियों से पकड़ा गया. यह व्यक्ति पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार, मोहम्मद शहजाद ने 16 जनवरी की रात सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर के घर में घुसकर सैफ पर चाकू से हमला किया था.
आरोपी ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि वह ही था जिसने सैफ अली खान पर हमला किया था. पकड़े जाने के बाद, पुलिस ने बताया कि आरोपी ठाणे में स्थित एक बार Ricky’s में हाउसकीपिंग वर्कर के तौर पर काम करता था.
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 35 से अधिक टीमों का गठन किया था. बांद्रा पुलिस बांद्रा हॉलीडे कोर्ट में विजय दास को पेश करेगी और पुलिस कस्टडी की मांग करेगी.
शनिवार की रात 12 बजे करीब क्राइम ब्रांच और बांद्रा पुलिस को हीरानंदानी एस्टेट में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर आरोपी के होने की सूचना मिली. जिसके बाद जोन 6 के डीसीपी नवनाथ ढबले को सूचित किया गया ताकि आरोपी हाथ से न निकले. डीसीपी नवनाथ की टीम तुरंत थाने के लिए रवाना हुई, साथ में क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंची लेकिन आरोपी को पुलिस के आने की सूचना मिल गई थी.
जिसके बाद आरोपी एक कंस्ट्रक्शन साइट पर घनी कंटीली झाड़ियों में जाकर छुप गया. जंगल के अंदर झाड़ियों में छुपने की वजह से आरोपी को खोजने में दिक्कत हो रही थी. ऐसे में टॉर्च और मोबाइल टॉर्च तक का सहारा लेना पड़ा और आरोपी को चारों तरफ से झाड़ियों में क्राइम ब्रांच और पुलिस ने घेर लिया. जिसके बाद कंटीली झाड़ियों में से उसे गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बांद्रा पुलिस आज बांद्रा पुलिस हॉलीडे कोर्ट में पेश करेगी. रात 2 बजे के करीब आरोपी को घंटों की मेहनत के बाद कंटीली झाड़ियों से पकड़ा गया.
आपको बता दें कि गुरुवार की सुबह सैफ पर उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में कई बार चाकू से हमला किया गया. इस हमले में उन्हें गंभीर चोट लगने के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं.
-भारत एक्सप्रेस
UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…
Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…
महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…
FSSAI Food Safety Action: FSSAI ने खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन के चलते सेवन…
Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…
UP Rajya Sabha Election: यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव में सपा ने रामगोपाल…