Mouni Roy breaks silence on divorce rumors:
Mouni Roy breaks silence on divorce rumors: एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. सोशल मीडिया पर खबरें हैं कि मौनी रॉय जल्द ही अपने पति सूरज से तलाक लेने वाली हैं. दरअसल मंगलवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर देखने को मिला कि मौनी राय और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इतना ही नहीं दोनों ने इंस्टाग्राम से अपनी शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं. अनफॉलो मामले को देख फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों के बीच कुछ सही नहीं है और तलाक की खबरों ने तूल पकड़ लिया. मंगलवार शाम को सूरज ने भी इस मामले पर मिल रही कड़ी प्रतिक्रिया के बाद अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया. वहीं अब मौनी रॉय ने अब इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी की है. आपको बताते हैं मौनी रॉय ने इस पूरे मामले पर क्या कहा है.
तलाक की खबरों के बीच मौनी रॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है. मौनी रॉय ने बुधवार दोपहर स्टोरी शेयर कर लिखा कि , ‘सभी से विनती है कि वे झूठी खबरें न फैलाएं और हमें निजता और स्पेस दें।’हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी लगाया। हालांकि इस स्टोरी से भी क्लियर नहीं हुआ है कि तलाक हुआ या नहीं हुआ या दोनों अलग रहे हैं या नहीं, मौनी और सूरज दोनों ने ही आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है. फैंस चाहते हैं कि दोनों का तलाक ना हो, जिसके चलते फैंस एक- दूसरे को साथ रहने की सलाह दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: मौनी रॉय के शादीशुदा जीवन में मची खलबली, खुद दिया बड़ा हिंट; पति ने भी किया खुलासा
मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात साल 2019 गोवा में हुई थी. इसके बाद साल 2022 में दोनों ने गोवा में शादी की थी। मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी की खास बात यह है कि इनकी शादी दो रीति रिवाजों बंगाली और मलयाली के अनुसार हुई थी. दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…