मनोरंजन

मौनी रॉय के शादीशुदा जीवन में मची खलबली, खुद दिया बड़ा हिंट; पति ने भी किया खुलासा

Mouny Roy Relationship Matter: एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी हॉट पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं. मौनी रॉय के सोशल मीडिया पर लाखों फैंस हैं. फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं. फैंस का मानना है कि मौनी रॉय की पर्सनल लाइफ में कुछ सही नहीं चल रहा है. दरअसल मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इतना ही नहीं मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम से सूरज के साथ वाली सभी तस्वीरें भी हटा दी हैं. अनफॉलो मामले पर कई यूजर्स उनकी शादी में किसी दरार आने का अंदाजा लगा रहे हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर उन दोनों के बीच ऐसा क्या हो गया है जो दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है.

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने साल 2022 में गोवा में शादी की थी. मौनी और सूरज ने मलयाली के साथ- साथ बंगाली रीति-रिवाजों से भी शादी की थी. दोनों के बीच की कैमेस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है. मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. उन्होंने अपनी शादी की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी. फिलहाल वे तस्वीरें दोनों के ही सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर नहीं आ रही है. मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक- दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया है.  जिसके चलते दोनों का रिश्ता फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. फैंस चाहते हैं कि अगर दोनों के रिश्ते में कुछ खटपट है तो वह जल्द ही सही हो जाए.

यह भी पढ़ें: थलापति विजय के मुख्यमंत्री बनते ही तृषा कृष्णन को मिली खुशखबरी, क्रेजी फैंस ने मचाया तहलका

मौनी रॉय का करियर

मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरूआत टीवी एक्ट्रेस के रुप में की थी. ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कस्तूरी’, ‘दो सहेलियां’ और ‘देवों के देव महादेव’ में किरदार निभाया. ‘नागिन’ में शिवन्या के किरदार में फैंस ने उन्हें खूब पसंद किया. इस शो की सफलता के बाद मौनी ने बॉलीवुड में कदम रखा. जिसके बाद उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज में काम करना शुरू किया। उन्होंने 2018 में अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ से फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद वह रोमियो अकबर वॉल्टर, मेड इन चाइना, वेल्ले, ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा, ब्लैकआउट और द भूतनी में नजर आईं. जल्दी मौनी रॉय की ‘जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म आने वाली है. बता दें कि डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

  • भारत एक्सप्रेस
Swati Pandey

Recent Posts

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

1 minute ago

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

17 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

29 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

42 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

44 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

48 minutes ago