Chandauli Encounter: यूपी के चंदौली से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है. पिछले 24 घंटों से पुलिस की नाक में दम करने वाले साइको किलर गुरप्रीत सिंह का अंत हो गया है. पुलिस मुठभेड़ में यह सनकी हत्यारा ढेर हो गया, लेकिन इस दौरान एक चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस गुरप्रीत को वारदात से जुड़ी कड़ियों को जोड़ने और क्राइम सीन रिक्रिएट कराने के लिए मौके पर लेकर गई थी. पुलिस को उम्मीद थी कि वह कुछ और राज उगलवा सकेगी, लेकिन गुरप्रीत के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था. मौका मिलते ही उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की. इस क्रॉस फायरिंग में गुरप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बाद में मृत घोषित कर दिया गया.
अमृतसर (पंजाब) का रहने वाला गुरप्रीत सिंह कोई आम अपराधी नहीं था. बताया जा रहा है कि वह पहले सेना (आर्मी) में भी रह चुका था, लेकिन उसके सिर पर खून का ऐसा जुनून सवार हुआ कि उसने महज 24 घंटे के अंदर तीन बेगुनाह लोगों की जान ले ली.
गुरप्रीत की खूनी सनक का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसने महज 24 घंटों में तीन अलग-अलग जगहों पर मौत का तांडव मचाया. शुरुआत डीडीयू-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन से हुई, जहां उसने गाजीपुर के मंगरु को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद उसने कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में गया के दिनेश साहू पर गोलियां बरसाईं. हद तो तब हो गई जब वह खुद का इलाज कराने जीवक अस्पताल पहुंचा और वहां भी एक महिला, लक्ष्मीना देवी की जान लेने से बाज नहीं आया.
ये भी पढ़ें- “धोखाधड़ी की चैम्पियन है कांग्रेस” मुजफ्फरनगर में बरसे पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा
गुरप्रीत की इन हरकतों ने चंदौली और आसपास के जिलों में खौफ पैदा कर दिया था. चलती ट्रेनों और अस्पतालों में हुई इन मौतों से आम लोग डरे हुए थे. हालांकि, पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है, लेकिन यह सवाल अभी भी बना हुआ है कि आखिर एक पूर्व फौजी इतना बड़ा ‘साइको किलर’ कैसे बन गया? फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…
जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…
सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…
Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…
गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…