Bharat Express DD Free Dish

थलापति विजय के मुख्यमंत्री बनते ही तृषा कृष्णन को मिली खुशखबरी, क्रेजी फैंस ने मचाया तहलका

Trisha Krishnan film trailer released: थलापति के सीएम बनने के बाद तृषा की फिल्म करुप्पु का ट्रेलर रिलीज हुआ है.  फैंस ‘करुप्पु’ ट्रेलर में सूर्या के साथ तृषा की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Trisha Krishnan film trailer released

Trisha Krishnan film trailer released

Trisha Krishnan film trailer released: तमिलनाडु सीएम थलापति विजय और साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाईं हुईं हैं. सोशल मीडिया पर इन दोनों के रिश्ते के बारें में खूब चर्चा हो रही है. कुछ फैंस दोनों को शादी करने तक की सलाह दे चुके हैं.  खैर इस रिश्ते की सच्चाई थलापति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ज्यादा बेहतर बता सकती हैं. जहां एक तरफ तृषा कृष्णन के बर्थडे पर थलापति विजय ने चुनाव जीता था, वहीं दूसरी तरफ थलापति के सीएम बनने के बाद तृषा की फिल्म करुप्पु का ट्रेलर रिलीज हुआ है.  फैंस ‘करुप्पु’ ट्रेलर में सूर्या के साथ तृषा की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पु का ट्रेलर हुआ रिलीज

सूर्या एक बार फिर अपने धमाकेदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं, फिल्म करुप्पु में वह कानून और अन्याय के खिलाफ लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं तृषा कृष्णन फिल्म में एक वकील (प्रीति) की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म में तृषा, सूर्या के साथ मिलकर न्याय की लड़ाई लड़ती हैं. यह फिल्म आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित है, जो इसमें एक नकारात्मक भूमिका में भी नजर आएंगे. फिल्म की कहानी एक बुजुर्ग व्यक्ति और उसकी पोती के अदालती मामले से शुरू होती है, जिसे कानूनी सिस्टम द्वारा अनदेखा किया जाता है। इसके बाद सूर्या एक ‘देवता के अवतार’ (Karuppusamy) के रूप में सिस्टम से लड़ते हुए दिखाई देते हैं और फिल्म में तृषा उनका साथ देती हैं. करुप्पु के ट्रेलर ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है. 14 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: तेलुगु एक्टर भरत कांत और सिनेमेटोग्राफर त्रिलोक का सड़क हादसे में निधन

तृषा कृष्णन और थलापति विजय का फिल्मी करियर

सीएम थलापति विजय और तृषा की जोड़ी तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक रही है. ‘घिल्ली’, ‘थिरुपाची’ और ‘कुरुवी’ जैसी हिट फिल्मों में दोनों केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया. साल 2008 के आसपास से ही इन दोनों के रिश्ते को लेकर फैंस चर्चा कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार थलापति विजय अपनी पत्नी से अलग रह रहे हैं. लेकिन विजय और तृषा ने अपने रिश्ते पर किसी भी प्रकार की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. ऐसे में दोनों के रिश्ते कयास मात्र हैं.

  • भारत समाचार


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read