मनोरंजन

Moving In With Malaika: उम्र में छोटे Arjun Kapoor को डेट करने पर बोलीं Malaika Arora- ‘मर्द है वो और…’

Moving in with Malaika:  मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर बी-टाउन के मोस्ट एडोरेबल कपल्स में से एक हैं. दोनों की जोड़ी को जहां एक तरफ फैंस काफी पसंद करते हैं, वहीं दूसरी तरफ कई लोग उनको ट्रोल भी करते रहते हैं. उन्हें ट्रोल करने के पीछे की सबसे बड़ी वजह उनके बीच उम्र का लंबा फासला है. इन दिनों मलाइका अपने रियलिटी शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ को लेकर काफी सुर्खियों में बनीं हुई है. इस शो में एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे करती नजर आ रही हैं. शो में मलाइका अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप और शादी जैसे प्लान्स का खुलासा भी कर चुकी हैं. इसी बीच अब उन्हें उम्र में छोटे अर्जुन को डेट करने जैसे सवाल का जवाब दिया.

उम्र में छोटे अर्जुन को डेट करने पर बोलीं मलाइका?

‘मूविंग इन विद मलाइका’ का हर एपिसोड काफी दिलचस्प रहा है. वहीं इसका चौथा भी बेहद खास रहा है. इस दौरान मलाइका ने एक बार फिर से अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते पर बात की. इस एपिसोड में मलाइका स्टैंडअप कॉमेडियन बनीं. उनके बेबाक जवाबों ने हर किसी को हैरान किया. इस दौरान मलाइका ने उन सभी लोगों को जमकर ट्रोल किया जो उनके वॉकिंग स्टाइल, एक्स हसबैंड अरबाज खान के साथ तलाक की खबर और अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप का जमकर मजाक बनाते हैं. इस दौरान मलाइका ने अपनी बहन अमृता अरोड़ा और दोस्त अनुषा दांडेकर को भी मौका दिया. मलाइका ने अर्जुन संग लव लाइफ पर बोलते हुए कहा कि वे उन्हें डेट कर उनकी लाइफ बर्बाद नहीं कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- Janhvi Kapoor की बिकिनी फोटोज हो रहीं वायरल, बढ़ा इंटरनेट का पारा

हेटर्स को मलाइका का जवाब

मलाइका ने बड़े ही टोन वाले अंदाज में कहा- और दुर्भाग्य से मैं न सिर्फ उम्र में बड़ी हूं बल्कि अपने से छोटे आदमी को डेट भी कर रही हूं. मुझमें दम है. मैं उनकी जिंदगी बर्बाद कर रही हूं, सही कहा ना? मैं सभी को बताना चाहूंगी कि मैं उनकी जिंदगी बर्बाद नहीं कर रही हूं. ऐसा नहीं है कि वो स्कूल जा रहा था और अपनी पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पा रहा.  जब भी हम डेट कर रहे होते हैं हमें पता होता है क्या सही है क्या नहीं’.

मर्द है वो…

मलाइका ने आगे कहा, ‘भगवान के लिए वो बड़ा हो चुका है. मर्द है वो, हम दोनों ही आज एडल्ट हैं और एक साथ रहने के लिए पूरी तरह से सहमत हैं. अगर कोई बड़ा आदमी अपने से छोटी लड़की को डेट करता है तो वो प्लेयर है. वहीं अगर उम्र में बड़ी महिला अपने से छोटे लड़के को डेट करती हैं तो उसे cougar कहा जाता है. ये ठीक नहीं है’. मलाइका की बात सुनकर वहां मौजूद हर किसी ने उनका सपोर्ट किया और जमकर उनकी तारीफ की.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

12 minutes ago

BJP के लिए संकट खड़ा कर रहे हैं विजय? तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल, TVK को मिलेगा एक और हाथ

तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…

12 minutes ago

प्रयागराज में बापू के अनोखे भक्त: 40 सालों से सहेज रहे यादें, गांधी जयंती पर अनिल गुप्ता ने लगाई दुर्लभ प्रदर्शनी

प्रयागराज में 40 वर्षों से महात्मा गांधी की यादें सहेज रहे अनिल गुप्ता ने गांधी…

20 minutes ago

बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी

Who Will Next DGP of Bihar: बिहार के डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की…

31 minutes ago

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण बना विवाद की वजह, साहिब सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा और साहिब सिंह के बीच…

41 minutes ago