खेल

IND vs BAN: टीम इंडिया पर चोट की मार, कप्तान रोहित शर्मा और ये तेज गेंदबाज टेस्ट सीरीज से OUT!

Mohammed Shami India vs Bangladesh: पहले ही वनडे सीरीज गंवा चुकी टीम इंडिया का हाल बेहाल है. बांग्लादेश दौरा भारत के लिए बुरे सपने से कम नहीं है क्योंकि जहां एक तरफ टीम इंडिया लगातार हार रही है. वहीं खिलाड़ियों की इंजरी ने कप्तान और कोच के नाक में दम कर रखा है. इस बीच खबर आ रही है कि चोट के कारण पहले से ही वनडे सीरीज से बाहर अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के टेस्ट सीरीज में वापसी को लेकर भी संदेह है. दरअसल, शमी फिलहाल एनसीए में हैं और वहां से रिपोर्ट्स उनके लिए सही नहीं हैं.

कौन लेगा टेस्ट सीरीज में शमी की जगह?

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, एनसीए स्टाफ शमी के रिकवरी और रिहैब का रोडमैप तैयार करेगा. फिलहाल उनकी फिटनेस और वापसी को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता. वनडे सीरीज में टीम इंडिया पहले ही संघर्ष करती नजर आई है और अब टेस्ट सीरज में शमी का साथ न मिलना एक बड़ा झटका है. बात अगर शमी के रिप्लेसमेंट की करे तो वनडे में उमरान मलिक को मौका मिला है, और अब खबर है कि टेस्ट सीरीज में उनकी जगह नवदीप सैनी ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022: फुटबॉल वर्ल्ड कप…अब असली जंग, ये दो टीमें ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार

रोहित नहीं हुए फिट तो क्या होगा?

दूसरे वनडे मैच के दौरान रोहित शर्मा चोटिल हुए थे. जिसके बाद कप्तान तीसरे वनडे से पहले ही बाहर हो चुके हैं, अब उनके टेस्ट सीरीज से बाहर होने का खतरा भी टीम पर मंडरा रहा है. बताया जा रहा है कि यदि हिटमैन टेस्ट सीरीज के लिए भी फिट नहीं हो पाए तो उनके स्थान पर अभिमन्यू ईश्वरन को शामिल किया जा सकता है. साथ ही बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज सौरभ कुमार, रवींद्र जडेजा की जगह शामिल किए जा सकते हैं.

चोट से परेशान है टीम इंडिया

रोहित शर्मा और शमी से पहले ही टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जाडेजा बाहर है. इन दोनों खिलाड़ियों की कमी टीम को खल रही थी. इसके बाद कप्तान और शमी का चोटिल होना टीम के लिए एक बड़ा झटका है. ध्यान देने वाली बात ये है कि आखिर खिलाड़ी इतने चोटिल क्यों हो रहे हैं. खुद कप्तान रोहित शर्मा ने भी NCA पर अब सवाल उठा दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

3 minutes ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

18 minutes ago

बद्रीनाथ पर मंडराया बर्फीले कहर का साया, 58.9 लाख घन मीटर बर्फ से तबाही की आशंका, वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी

बद्रीनाथ धाम के ऊपर मौजूद तीन हैंगिंग ग्लेशियरों को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी…

35 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

53 minutes ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

1 hour ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

1 hour ago