बेबाक नाना पाटेकर का पुणे के 27 एकड़ वाले फार्महाउस में अंतिम संस्कार (इमेज- pinterest)
Nana Patekar Net Worth: भारत के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार नाना पाटेकर का गुरुवार को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया. 75 साल के नाना पाटेकर उस टाइम गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर मौजूद थे. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि सुबह-सुबह नाना पाटेकर अपने घर में ही बेहोश पाये गए थे. जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के डॉक्टर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जबतक नाना अस्पताल लाए गए तबतक उनकी मौत हो चुकी थी. अब उनका राजकीय सम्मान के साथ पुणे के फार्महाउस में शाम को 4 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा.
अस्पताल की रिपोर्ट के मुताबिक नाना पाटेकर को 5 बजे के करीब अस्पताल लाया गया, जिसके बाद उन्हें 45 मिनट तक CPR दी गई, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. मणिपाल अस्पताल के डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि अब उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके.
नाना पाटेकर की मौत के साथ ही हिंदी और मराठी सिनेमा में लगभग 5 दशक तक एक सितारे की तरह अपनी छटा बिखेरने वाले इस दिग्गज अभिनेता के चैप्टर का समापन हो गया. चाहे सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बॉलीवुड के राज खोलने की बात हो या फिर किसानों को लेकर सरकारों के दोहरे रवैये की, नाना पाटेकर ने हर मुद्दे पर बिना किसी लाग-लपेट के अपनी बातें रखी. अपनी सादगी और साफगोई के लिए विख्यात नाना का जीवन एक खुली किताब की तरह है. जिसमें ग्लैमर भी है, मैसेज है और है थोड़ी बहुत कंट्रोवर्सी.
सादगी भरा जीवनशैली के लिए पहचाने जाने वाले नाना पाटेकर की कुल संपत्ति 50 करोड़ से 80 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. उन्होंने दशकों तक हिंदी और मराठी सिनेमा में काम किया. बताया जाता है कि नाना पाटेकर ने हर फिल्म के लिए 2 करोड़ से ज्यादा की रकम ली. इतने पैसे होने के बावजूद नाना पाटेकर की लाइफस्टाइल बेहद सादगी भरी रही.
नाना पाटेकर के पास मुंबई, गोवा और पुणे में आलीशान घर था. जहां वो अपना काफी समय बिताया करते थे. एक रिपोर्ट में यहां तक दावा किया गया कि पुणे में उनके पास 27 एकड़ में फैला फार्महाउस भी था. जिसमें 7 कमरे और एक बड़ा हॉल था. इस फॉर्महाउस में नाना पाटेकर गेहूं और धान की खेती करते थे. इससे होने वाली कमाई को मजदूरों में बांट दिया करते थे.
इस अभिनेता ने किसानों के लिए भी काफी कुछ किया. साल 2015 में महाराष्ट्र में पड़े अकाल के समय उन्होंने सूखे से प्रभावित किसानों की आर्थिक रूप से मदद की थी. उन्होंने 100 से ज्यादा किसानों के परिवारों को प्रति व्यक्ति 15000 रुपये के चेक दिये थे.
ये भी पढ़ें- ‘एक्टिंग से पहले क्रिकेट का जुनून!’ जब नाना पाटेकर ने बताया था विराट कोहली के प्रति अपना दीवानपन
अब इस दिग्गज अभिनेता का पुणे के सिंहगढ़ रोड के पास डोंजे गांव में मौजूद फार्महाउस में अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके पार्थिव शरीर को गोवा से पुणे लाया जा रहा है. अंतिम संस्कार से पहले नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए फार्महाउस में ही रखा जाएगा, जहां देश के दिग्गज कलाकार और आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसी के साथ नाना पाटेकर जैसा एक किरदार का अंत हो गया.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…
Rise and Fall Season 2: रियालिटी शो 'Rise & Fall 2' में धमाल मचाने के…
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और एआई से तैयार की गई कथित तस्वीरों…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस' (आईएमसी) 2026 के 10वें एडिशन का उद्घाटन किया.…