देश

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है. उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने संवेदना व्यक्त की है. नेताओं ने रूपी सोरेन के जनजातीय समाज के लिए किए गए कामों को याद करते हुए परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं जताईं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से उनके कार्यालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शोक संदेश जारी किया गया. इसमें उन्होंने रूपी सोरेन के निधन को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि जनजातीय समाज के लोगों के सशक्तीकरण और कल्याण के लिए उनके प्रयास हमेशा याद किए जाएंगे. राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति संवेदना प्रकट की.

पीएम मोदी ने भी जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि उनके निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है. प्रधानमंत्री ने जनजातीय समुदायों के सशक्तीकरण के लिए रूपी सोरेन के योगदान को याद किया और इस मुश्किल समय में हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई.

कई मुख्यमंत्रियों ने परिवार के प्रति जताई संवेदना

रूपी सोरेन के निधन पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी शोक प्रकट किया. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए हेमंत सोरेन और उनके परिवार को इस व्यक्तिगत क्षति को सहने की शक्ति मिलने की कामना की. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रूपी सोरेन को हेमंत सोरेन की पूज्य माता बताते हुए उनके निधन को बेहद दुखद बताया. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत देने की प्रार्थना की.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी रूपी सोरेन के निधन पर दुख जताया. उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर शोक-संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें.

दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने वाहे गुरु से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और सोरेन परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

ये भी पढ़ें- राजभवन मार्च से गरमाई बिहार की राजनीति, आर-पार के मूड में तेजस्वी, बोले- वोट चोरी से लोकतंत्र हुआ खत्म

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

15 minutes ago

भगवंत मान सरकार को झटका! CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…

1 hour ago

सिर्फ बातें नहीं, अब कमाई का जरिया बना मोबाइल; पीएम मोदी बोले- गांवों तक पहुंची डिजिटल क्रांति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस' (आईएमसी) 2026 के 10वें एडिशन का उद्घाटन किया.…

1 hour ago