मनोरंजन

मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा, साजन का हाथ थामे Rakul Preet Singh चलीं ससुराल, इस खास अंदाज में हुआ स्वागत

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध चुके हैं. शुक्रवार को दोनों गोवा से वापस मुंबई लौट आए.  यह उनका पहला पब्लिक अपीयरेंस भी है. रकुल और जैकी को एयरपोर्ट के बाहर देखा गया. दोनों ने फोटोग्राफर्स के सामने तस्वीरें क्लिक कराईं. एयरपोर्ट से निकलकर दोनों घर पहुंचे जहां उन्होंने फिर से पोज दिया और मीडिया के लोगों को मिठाइयां बांटी. रकुल और जैकी ने इस मौके पर एथनिक आउटफिट पहना.

पपराजी से मिले रकुल और जैकी

नई नवेली दुल्हन बनीं रकुल जब मुंबई पहुंचीं तो उन्होंने येलो कलर का अनारकली का सूट पहना. उनके हाथों में मेहंदी और मांग में सिंदूर देखा जा सकता है. इसके अलावा उन्होंने पिंक कलर का चूड़ा पहना हुआ था. वहीं जैकी न पीच कलर का कुर्ता और पैजामा कैरी किया. उन्होंने सनग्लासेस लगा रखे थे. दोनों घर के बाहर मौजूद पपराजी से मुलाकात की और उन्हें मिठाइयां बांटी.

शादी में ये सेलेब्स पहुंचे

रकुल और जैकी ने दो बार शादी की. उनकी शादी की रस्में आनंद कारज और सिंधी तरीके से हुईं. शादी गोवा में सुबह और शाम को हुई. दोनों ने तरुण तहिलयानी का वेडिंग आउटफिट पहना. इस वेडिंग फंक्शन में शाहिद कपूर, शिल्पा शेट्टी, भूमि पेडनेकर, वरुण धवन, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर सहित अन्य सेलेब्स पहुंचे.

प्री-वेडिंग सेरेमनी की झलक

रकुल और जैकी ने 21 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अब और हमेशा के लिए… 21.02.2024 #abdonobhagna-ni.’ शुक्रवार को कपल ने एक वीडियो भी पोस्ट किया. जिसमें उनकी हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी की झलक देखने को मिली.

2021 में कबूल किया था रिलेशनशिप

रकुल और जैकी ने पहले विदेश में शादी की प्लानिंग की थी लेकिन उन्होंने वेन्यू चेंज किया और गोवा में सबकुछ हुआ. 2021 में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कपल ने पहली बार रिलेशनशिप को पब्लिक किया.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago