मुंबई बनाम दिल्ली (फोटो- डब्ल्यूपीएल)
WPL 2024: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 की शुरूआत आज से हो गई है. दूसरे सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई और मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरू के एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में रात आठ बजे से खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. डब्ल्यूपीएल का पहला सीजन का फाइनल मुकाबला भी इन्ही दोनों टीमों के बीच खेला गया था. अब दूसरे सीजन में एक बार फिर से दोनों टीमें आमने-सामने होंगी.
महिला प्रीमियर लीग की शुरूआत साल 2023 में हुई थी. पहले सीजन का सेमीफाइनल मुकाबला इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला गया था. जिसमें मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर पहला खिताब अपने नाम किया था. अब एक साल बाद एक बार फिर से दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. जहां मैग लैंगिन की टीम मुंबई इंडियंस से हार का बदला जीत से लेना चाहेगी. दोनों टीमें अब तक तीन बार आमने-सामने हुई है. जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने दो बार बाजी मारी है. वहीं फाइनल मैच में मुंबई ने बाजी मारी थी.
महिला प्रीमियर लीग 2024 की शुरूआत से पहले बॉलीवुड स्टार्स ने भी अपना जलवा बिखेरा. शाहरूख खान, वरूण धवन, शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जमकर जलवा बिखेरा. क्रिकेट फैंस इन दिग्गजों की परफॉर्मेंस देखकर काफी खुश हुए. इस टूर्नामेंट में इन स्टार्स की परफॉर्मेंस ने इस लीग को यादगार बना दिया. फैंस ओपनिंग सेरेमनी के बाद मुंबई और दिल्ली के मैच का लुफ्त उठाएंगे.
हेले मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (डब्ल्यू), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, एस सजना, पूजा वस्त्राकर, शबनीम इस्माइल, कीर्तन बालाकृष्णन, सैका इशाक.
शैफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिज़ैन कप्प, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया (डब्ल्यू), राधा यादव, शिखा पांडे.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG 4th Test Day1: पहले दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड का स्कोर 302-7, जो रूट ने ठोका शतक
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…
Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…
Supreme Court on Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…