मनोरंजन

Bollywood News: कश्मीर में बर्फीले मौसम में क्या हुआ था निम्रत कौर के पिता के साथ? जानिए एक दर्दनाक कहानी!

Bollywood News: भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ने के बीच कई बॉलीवुड सितारे (Bollywood Actress) भारतीय सेना के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं. कुछ सितारों का सेना से गहरा नाता रहा है. आज हम ऐसी ही एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की कहानी बता रहे हैं, जिनके पिता कारगिल युद्ध में लड़े थे, जब वो सिर्फ 11 साल की थीं. उनकी मां हमेशा डर में रहती थीं. एक इमोशनल पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया कि सैनिकों के परिवारों को कितना कुछ सहना पड़ता है.

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस निम्रत कौर की, जिन्होंने 2004 में एक म्यूजिक वीडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी. निम्रत एक आर्मी परिवार से हैं. उनके पिता मेजर भूपेंद्र सिंह भारतीय सेना में बड़े अधिकारी थे. निम्रत ने अपने पिता की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि वो कश्मीर में तैनात थे, जबकि उनका परिवार पटियाला में रहता था, क्योंकि कश्मीर परिवार के लिए सुरक्षित नहीं था. निम्रत ने खुलासा किया कि उनके पिता आतंकियों की साजिश का शिकार हो गए थे.

पिता की शहादत की दर्दनाक कहानी

निम्रत ने बताया कि उनके पिता देश के लिए शहीद हो गए. उनकी कहानी किसी की भी आंखें नम कर सकती है. एक पुराने इंटरव्यू में निम्रत ने पिता की शहादत के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया कि 1994 की सर्दियों में वो अपनी मां के साथ कश्मीर छुट्टियां मनाने गई थीं. लेकिन वहां पहुंचते ही उनके पिता को हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों ने उनके कार्यस्थल से अगवा कर लिया. सात दिन बाद उनकी हत्या कर दी गई.

निम्रत ने बताया कि यह उनके लिए बेहद डरावना अनुभव था, जिसे वो कभी नहीं भूल सकतीं. आतंकियों ने उनके पिता की रिहाई के बदले सरकार से कुछ आतंकवादियों को रिहा करने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने यह मांग ठुकरा दी. इसके बाद आतंकियों ने उनके पिता की हत्या कर दी. निम्रत ने कहा कि उनके पिता का शव दिल्ली भेजा गया था, जहां उन्होंने उन्हें आखिरी बार देखा. यह घटना उनके जीवन की सबसे दर्दनाक यादों में से एक है.

भारतीय सेना के लिए निम्रत का समर्थन

हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर निम्रत ने भारतीय सेना के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया. शनिवार को सीजफायर की घोषणा के बाद उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “भगवान करे कल एक नई सुबह हो और शांति बनी रहे.” उनकी इस पोस्ट से साफ है कि वो सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को दिल से समझती हैं और उनके साथ मजबूती से खड़ी हैं. फैंस को उनकी यह पोस्ट बेहद पसंद आई और वे उनके पिता को श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Ranveer Allahabadia: सोशल मीडिया पर रणवीर की माफी पर बवाल, यूजर्स यूजर्स बोले – ‘वहीं चले जाओ!’

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

2 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

3 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

4 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

5 hours ago