मनोरंजन

OMG! शादी नहीं करना चाहते थे Anant Ambani, बताई ये बड़ी वजह, Viral हुआ Video

Anant Ambani Viral Video: भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की कुछ महीनों पहले शादी हुई थी. लेकिन हाल ही में अनंत अंबानी का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने अपनी पत्नी राधिका मर्चेंट से शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है. जी हां दरअसल, सोशल मीडिया पर एक चौकाने वाला वीडियो सामने आया है.

पत्नी राधिका को लेकर कही ये बड़ी बात

मीडिया इंटरव्यू के दौरान रिलायंस इंडस्ट्री के डायरेक्टर अनंत अंबानी ने बताया कि “मैं निश्चित रूप से उसे (राधिका) को पाकर भाग्यशाली हूं. वह मेरी ड्रीम गर्ल है, मैंने बचपन से ही सोच लिया था कि कभी शादी नहीं करूंगा, क्योंकि मैं हमेशा जानवरों की देखभाल करना चाहता था. लेकिन जब मैं राधिका से मिला, तो मैंने उसे भी मेरी जैसी वैल्यू को शेयर करते देखा. उसमें भी जानवरों के प्रति प्यार, देखभाल और पालन पोषण करने की भावना है.” यही चीज राधिका और अनंत को एक दूसरे के करीब लाई.

इस कारण नहीं करना चाहते थे शादी

अनंत अंबानी बचपन से ही अस्थमा से पीड़ित है, जिसके कारण उनका वजन कम करना मुश्किल हो गया. कुछ समय पहले उन्होंने वजन कम किया, लेकिन उनकी स्थिति और ज्यादा खराब होती गई. इस बारे में बात करते हुए अनंत ने कहा कि “जब मैं स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था, तब मेरे कठिन समय के दौरान राधिका एक पिलर की तरह खड़ी रही. यहां तक की मेरे माता-पिता ने भी मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि मैं बीमार हूं. राधिका ने हर स्थिति में मुझे ताकत दी. उन्होंने मुझसे हमेशा हार ना मानने और लड़ते रहने को कहा. खासकर किसी ऐसे व्यक्ति के लिए जो बचपन से ही स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा हो, इसीलिए मैं हर चीज के लिए भगवान का आभारी हूं.”

ये भी पढ़ें: जब खुद की शादी में ही 3 घंटे लेट पहुंचे थे Shatrughan Sinha, टूटने लगा था पूनम के सब्र का बांध, एक्टर ने खुद सुनाया था किस्सा

आपको बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी का समारोह करीब 7 महीने तक चला. बीते साल दिसंबर महीने में राजस्थान के नाथद्वारा में दोनों की सगाई हुई थी और बीते 12 जुलाई 2024 को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में अनंत-राधिका शादी के बंधन में बंध गए.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

5 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

6 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

6 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

6 hours ago