देश

हैदराबाद: गर्लफ्रेंड को अमेरिका भेजने पर बॉयफ्रेंड ने उसके पिता को गोली मारी

हैदराबाद पुलिस (Hyderabad Police) ने एक 25 वर्षीय व्यक्ति को अपनी प्रेमिका के पिता (Girlfriends Father) को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है. उसने अपनी प्रेमिका के पिता को गोली मार दी थी, क्योंकि उन्होंने बेटी को कथित तौर पर ‘रिश्ता तोड़ने’ के लिए अमेरिका (America) भेज दिया था.

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो पीड़ित की बेटी के साथ पढ़ता है. आरोपी ने एयरगन से एक राउंड गोली चलाई, जिससे पीड़ित की दाहिनी आंख में चोट लग गई.

एयरगन से किया फायर

यह घटना रविवार (10 नवंबर) को उस समय हुई जब नाराज बलविंदर, उस व्यक्ति से मिलने के लिए उसके अपार्टमेंट में गया था. जब मामला बढ़ गया तो बलविंदर ने कथित तौर पर एयरगन से एक राउंड फायर किया, जिससे उस व्यक्ति की आंख चोटिल हो गई.


ये भी पढ़ें: कर्नाटक के इस मंदिर में दलितों को पहली बार प्रवेश मिला तो आगबबूला ग्रामीणों ने मूर्ति ही हटा दी


घटना के सीसीटीवी फुटेज में बलविंदर हाथ में एयरगन लेकर बिल्डिंग परिसर में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है. बलविंदर ने उस व्यक्ति पर गोली चलाई, जिससे उसकी कार का शीशा टूट गया और वह मौके से भाग गया.

आरोपी गिरफ्तार

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बलविंदर को सरूरनगर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया है.

अपनी शिकायत में व्यक्ति ने आरोप लगाया कि बलविंदर उसकी बेटी को प्यार के नाम पर परेशान कर रहा था और इस मामले को लेकर हाल ही में उसका उससे झगड़ा भी हुआ था. व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है और मामले की आगे की जांच जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अलर्ट! HSBC ने दी चेतावनी, जानिए कब गिरेंगे भारतीय बाजार में दाम

Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…

24 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर केरल सरकार की तलवार! जानिए क्या है 20 साल पुराना मामला

CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…

38 minutes ago

वृंदावन से लेकर डेरा सच्चा सौदा तक! वो आश्रम जिनमें बहे खून, उठे सवाल और हिल गया था भरोसा

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…

57 minutes ago

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

2 hours ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर मेथड’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

2 hours ago