Operation Sindoor: भारतीय सेना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान को पहलगाम आतंकी हमले का लगातार जवाब दे रही है. पाकिस्तान की ओर से की गई हमले की हर कोशिश को भी भारतीय रक्षा प्रणाली ने पूरी तरह नाकाम किया है. दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच पोस्ट शेयर कर अभिनेत्री मौनी रॉय और सुगंधा मिश्रा तक इन सेलेब्स ने सेना के शौर्य को सलाम किया और कहा कि देश या मातृभूमि से बढ़कर कुछ नहीं है.
पाकिस्तान की ओर से एलओसी के पास पुंछ सेक्टर में गुरुवार रात से गोलाबारी जारी है, जिसके जवाबी कार्रवाई के लिए देश की सेना सीमा पर जुटी हुई है. इस बीच मौनी रॉय ने सैनिकों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हुए लिखा, “हम मामले को लेकर चिंतित हैं और यह युद्ध नहीं चाहते हैं. लेकिन हम आतंकवाद के सामने गिर नहीं सकते. देश की सीमा पर जुटे सैनिकों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना. मातृभूमि से बढ़कर कुछ भी और कोई भी नहीं है! जय हिंद.”
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “भारतीय सशस्त्र बलों के लिए मेरी प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं.. हमारी रक्षा करने वालों पर गर्व है…जय हिंद.”
मौनी और रकुल से पहले अभिनेत्री और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने भी देश की सीमा के पास रह रहे स्थानीय लोगों और देश की रक्षा में लगी सेना के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. सुगंधा मिश्रा ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने देश की सीमा के पास रह रहे स्थानीय लोगों और देश की रक्षा में लगी सेना के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. सुगंधा ने कहा, “आज डर में जी रहे मासूम लोगों के लिए मेरी संवेदनाएं हैं. सीमा के पास रहने वाले हर पल अनिश्चितता और भय के साथ जी रहे हैं. केवल वे लोग ही आतंक के अर्थ को सही तरह से समझ सकते हैं, जो ब्लैकआउट, अनिश्चितता और सन्नाटे को चीरते सायरन में जी रहे हैं.”
सेलिना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, “मैं ऑस्ट्रिया में हूं, लेकिन नींद नहीं आ रही. आज की रात सोना भी किसी ‘लग्जरी’ जैसी चीज लग रही है, क्योंकि मेरे देश में शांति पर हमला हो रहा है. मेरा दिल बेचैन है, एक तरफ मैं यहां के समय में हूं और दूसरी तरफ भारत की खबरों में उलझी हुई हूं। बेशक मैं दूर हूं, लेकिन मेरी आत्मा, मेरी भावना पूरी तरह भारत के साथ है.”
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, “हम भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति आभारी हैं. ये हमारे हीरो हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में हमारी रक्षा की है. उनके और उनके परिवारों के बलिदान के प्रति आभार। जय हिंद.” अनुष्का की पोस्ट पर उनके पति और क्रिकेटर विराट कोहली की भी प्रतिक्रिया सामने आई. कमेंट सेक्शन में कोहली ने लिखा, “जय हिंद.”
वहीं, कमीडियन मुनव्वर फारुकी ने देशवासियों से इस परिस्थिति में एकसाथ खड़े रहने की अपील की. साथ ही उन्होंने सेना के जवानों के लिए दुआ करने की भी बात कही. मुनव्वर ने लिखा, “हम महफूज हैं, क्योंकि हमारे लिए कोई सरहद पर खड़ा है. इस वक्त हम सबका साथ रहना और एक दूसरे का साथ देना जरूरी है. आपस में लड़ना या किसी को दोष देना फिजूल है. हर उस सिपाही और उस मां के लिए दुआ करो जिसने इतना बड़ा दिल करके उन्हें सरहद पर भेजा है. भारतीय सेना जिंदाबाद, हिंदुस्तान आबाद रहे.”
इंस्टाग्राम पोस्ट में अभिनेता आर माधवन ने लिखा, “जय हिंद. इस तारीख को याद रखना जरूरी है.” वहीं, शेयर की गई तस्वीर में लिखा है, “हमारे सशस्त्र बलों को कोटि-कोटि नमन. जय हिंद… ईश्वर उनकी और सभी निर्दोषों की रक्षा करें. ऑपरेशन सिंदूर.”
भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन का सहारा लिया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “हमारे सशस्त्र बलों के लिए प्रार्थना… भारत के लिए प्रार्थना… मैं इस समय हर भारतीय और उन निर्दोष लोगों के लिए प्रार्थना कर रही हूं जो इससे प्रभावित हैं. युद्ध के इस समय में शांति के लिए प्रार्थना करती हूं.”
गायक अरमान मलिक ने लिखा, “माहौल बोझिल सा है, मन में अशांति है और इसे हम सभी महसूस कर रहे हैं. अनिश्चितता के बावजूद, एक बात निश्चित है कि हमारे सैनिक अडिग हैं और बहादुरी के साथ सीमा पर डटे हुए हैं. उनके लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं और मैं उनके लिए आभारी हूं. सीमा पर डटे जवानों और रेड अलर्ट क्षेत्रों में रहने वाले निर्दोष नागरिकों के लिए दुआ. उनकी शांति, शक्ति और सुरक्षा के लिए दुआ करता हूं.”
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने जम्मू और पंजाब के कई इलाकों पर हमला करने की कोशिश की. भारत ने जवाबी कार्रवाई के तहत पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान और दो जेएफ-17 विमान भी मार गिराए. भारतीय वायु रक्षा ने उनके भेजे गए ड्रोन को भी गिरा दिया. भारत ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में उड़ रहे उनके एयरबोर्न वार्निंग और कंट्रोल सिस्टम को भी गिरा दिया.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…