मनोरंजन

भारत-पाक सिंधु जल समझौता रद्द होने पर पाकिस्तानी हसीना चिंतित, जानिए कौन बुझाएगा प्यास?

Pakistani Actress: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते फिर से तनावपूर्ण हो गए हैं. इस हमले में आतंकियों ने धर्म पूछकर हमला किया और 26 निर्दोष पर्यटकों की जान ले ली. घटना के बाद भारत ने बड़ा कदम उठाते हुए 1960 की सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया. इसी के साथ भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच-सूत्रीय रणनीति भी घोषित की. इस बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस के भारतीय फैंस को उनकी चिंता सता रही है. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए पानी मीम्स (Pakistani Actress)

भारत के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई. इसी बीच भारतीय फैंस को एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस की चिंता सताने लगी—हानिया आमिर. हानिया के फैंस ने मजाकिया अंदाज में उनके लिए पानी की बोतलों से भरा एक बॉक्स भेजने का वीडियो बनाया. इस बॉक्स पर लिखा गया—“हानिया आमिर के लिए, रावलपिंडी, पंजाब, पाकिस्तान. भारत से.”

इंस्टाग्राम पर कमेंट्स की बाढ़ (Pakistani Actress)

हानिया आमिर का इंस्टाग्राम अकाउंट अब “पानी मिला?” और “पानी पीया?” जैसे कमेंट्स से भरा पड़ा है. कुछ फैंस ने रैपर बादशाह का नाम लेकर भी मजाक उड़ाया. हालांकि, यह वीडियो केवल मनोरंजन के लिए बनाया गया था, लेकिन कुछ यूजर्स ने इसे गंभीर घटना पर मजाक कहकर आलोचना भी की.

ये भी पढ़ें: पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग बेबीमून पर कियारा आडवाणी, फ्लॉन्ट किया प्रेग्नेंसी ग्लो, छिपाया बेबी बंप

हानिया आमिर ने जताया था दुख

आतंकी हमले के बाद हानिया आमिर ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया था. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “त्रासदी कहीं भी हो, वह हम सभी के लिए होती है. निर्दोष लोगों की जान जाने का दर्द हम सब महसूस करते हैं. हमें हमेशा मानवता को चुनना चाहिए.”

बॉलीवुड डेब्यू पर खतरा

बीते कुछ समय से चर्चा थी कि हानिया आमिर दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म सरदार जी 3 से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं. लेकिन पहलगाम हमले के बाद यह खबर है कि उन्हें इस प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया है. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

26 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

27 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

1 hour ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

1 hour ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago